कोरबा@भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री के कोरबा आगमन से पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

Share

  • संवाददाता –
    कोरबा, 05 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।
    गुरुवार को कोरबा जिले के प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने टीपी नगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता लेते हुए कहा के 07 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शहर आगमन पर भाजपा की ओर से की जा रही तैयारी के बारे में जानकारी दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट से 07 जनवरी को हेलीकॉप्टर से केंद्रीय गृहमंत्री शाह कोरबा पहुंचेंगे। शहर के सीएसईबी हेलीपैड पर उनका आगमन होगा। यहां से वे मां सर्वमंगला मंदिर दर्शन-पूजन करने जाएंगे। इसके बाद टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात जिले के पंचवटी विश्रामगृह जाएंगे ,जहां पर भाजपा कोरबा लोकसभा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे । क्यों की देश के गृहमंत्री का जिले में पहला कार्यक्रम होगा इसलिए कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 07 जनवरी के दिन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसके लिए समितियां बनाकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। कोरबा लोकसभा के सभी जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसभा में शामिल होंगे।

Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply