नई दिल्ली@भाई राहुल को खरीद नहीं पाए अडानी और अंबानी : प्रियंका गांधी

Share


नई दिल्ली 03 जनवरी,2023 (ए)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 दिनों तक आराम करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शुरू हुई है। राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंची है। आज इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख उद्योग पति अदानी और अंबानी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की खूब सराहना की। साथ ही साथ यह भी कहा कि भाई आप पर गर्व है। इस दौरान प्रियंका गांधी बेहद खुश नजर आ रही थीं। प्रियंका ने दावा किया कि सत्ता का पूरा जोर लगाया गया, सरकार ने राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए हजारों करोड़ खर्च किए, लेकिन वह सच्चाई से कभी पीछे नहीं हटे। इनके पीछे एजेंसियां लगाई गई, लेकिन ये डरे नहीं। यह पूरी तरीके से योद्धा हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम था। कार्यकर्ता जबरदस्त तरीके से नारेबाजी कर रहे थे।
प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि अदानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply