मनेंद्रगढ़@सखी सहेली ग्रुप ने वृद्धाश्रम में मनाया नववर्ष

Share


सखी सहेली दौरा वृद्धा आश्रम में माताओं को साडी¸व फल का वितरण किया गया

मनेंद्रगढ़ 03 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। नववर्ष पर मानवता की मिसाल पेश करते हुए सखी सहेली ग्रुप द्वारा एक बड़ी मिसाल पेश की गई। सखी सहेली ग्रुप के द्वारा मनेन्द्रगढ़ स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्ध माताओ को साडी¸ व फल का वितरण किया गया। वही ग्रुप की महिलाओं द्वारा वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगो के साथ काफी समय बिताकर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान ग्रुप की अध्यक्ष ज्योति मजूमदार द्वारा वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगो को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। ज्योति मजूमदार ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा ही असली मानवता है। हमे अपने बुजुर्गों की सेवा हमेशा करनी चाहिए। बुजुर्गों की सेवा से ही असली पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्योति मजूमदार ने अपील की सभी लोग वृद्धजनों का सम्मान के साथ सेवा करे। इस दैरान प्रमुख रुप से ज्योति मजुमदार, रुकमणी खोबरागढे, रुकमणी सिंघल, राखी सिंह, मधु गायकवाड उर्मिला मोंगरे, पुष्पा गुप्ता, शशी चंदेल उपस्थित रहीं।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply