अंबिकापुर,@वर्ष 2022 को कहा अलविदा, 2023 के स्वागत का जश्न

Share


अंबिकापुर, 31 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। नूतन वर्ष के स्वागत का दौर शनिवार की शाम से ही शुरू हो गया। देरशाम तक शहर के विभिन्न हिस्सों में नए साल के स्वागत की पार्टियां शुरू हो गई। लोग अपने अपने तरीके से नए साल का स्वागत करने में जुटे थे। उपहारों, फूलों के गुलदस्ते और मिठाई देकर लोगों को नए साल की बधाई दी गई। साल 2022 को अलविदा कह नए साल 2023 का जश्न मनाने का दौर शुरू हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। नए साल के स्वागत के लिए युवाओं-बच्चों में खासा उत्साह है। साल 2022 के अंतिम दिन पिकनिक स्पॉट्स पर लोगों की भीड़ उमड़ी, यहां उन्होंने जमकर मस्ती की।
वहीं नए साल के पहले दिन भी यही स्थिति रहने वाली है। इधर 31 दिसंबर से ही शहर सहित पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैनपाट में भी दूर-दराज से सैलानी नए साल पर घूमने आ रहे हैं। बीते वर्ष 2022 को विदा कर वर्ष 2023 के स्वागत को लेकर शहर से लेकर गांव तक लोग अपने-अपने तरीके से जश्न में डूबे हुए हैं। साल के आखिरी दिन पिकनिक स्पॉट्स पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं शहर में भी युवाओं ने केक काटकर व अन्य कार्यक्रमों के जरिए नए साल का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया। साल के आखिरी दिन जैसे-जैसे शाम ढलती गई,लोगों का उत्साह बढ़ता ही गया। विशेषकर युवा नए साल के स्वागत में अपनी ही धुन में नजर आए। वर्ष 2022 के विदाई के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम एवं कानून व्यवस्था तथा शहर में सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। 31 दिसंबर के रात्रि में वर्ष के अंत में एवं नव वर्ष 2023 के आगमन के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस हेतु सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लाइन, थाना कोतवाली, थाना गांधीनगर, चौकी मणिपुर एवं यातायात के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन से निकलकर थाना चौक, महामाया चौक ,सदर रोड, अग्रसेन चौक, बिलासपुर चौक, दरी पारा, पुराना बस स्टैंड , सतीपारा होते हुए शहर के अन्य स्थानों पर भ्रमण किया गया एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। पुलिस विभाग द्वारा आग्रह किया गया है कि तीन सवारी, तेज चलाने वाले वाहन, और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के ऊपर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, अत: जन सामान्य से इस प्रकार की अपेक्षा है कि वह ऐसा ना करें इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी कोतवाली रूपेश नारंग, गांधीनगर कलीम खान, मणिपुर चौकी प्रभारी सरफरात फिरदौसी शामिल रहे। रविवार को नए साल के पहले दिन गार्डन्स के साथ ही मंदिरों में भीड़ रहेगी। लोग अपने दिन की शुरुआत देव दर्शन के साथ करेंगे। इससे शहर के महामाया मंदिर, देवी मंदिर, साईं मंदिर में लोग दर्शन करने पहुंचेंगे। वहीं मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद व ईशाई समाज के लोग गिरजाघरों में प्रार्थना कर नए साल की शुरूआत करेंगे। इसके बाद पार्टी और पिकनिक का दौर चलेगा। वहीं शहर के गार्डन, पार्क, पिकनिक स्थल भीड़ रहेगी। लोग परिवार के साथ नए साल के पहले दिन को खास बनाने जश्न मनाएंगे।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply