अंबिकापुर@नए वर्ष में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कानून व्यवस्था कायम रखेगी सरगुजा पुलिस

Share

अंबिकापुर, 31 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। आईजी राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा नए वर्ष में कानून व्यस्था के सुचारू संचालन एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु शनिवार को रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर सजग एवं सतर्क रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार शघन पेट्रोलिंग कर कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक पेट्रोलिंग पार्टी एवं फिक्स पकेट को नशे में वाहन चलाने वालों, हुड़दंग करने वालों एवं देर रात तक डीजे के माध्यम से शोर शराबा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा शहर के भीड़ भाड़ के इलाकों में लगतार भ्रमण किया जाएगा, नए वर्ष में कानून व्यवस्था कायम रखने में महिला गश्ती दल को भी प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओं से सम्बंधित मामलों में महिला गश्ती दल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। नव वर्ष में आमनागरिकों की काफी संख्या को देखते हुए सभी प्रमुख मार्गों, चौक चौराहों, मंदिरों तथा पार्कों में पुलिस बल की पर्याप्त उपलधता रखने की जानकारी दी गई। आमनागरिक किसी भी प्रकार की समस्या में सरगुजा पुलिस के डायल 112 एवं अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा नए वर्ष में सड़क दुर्घटना से होने वाली जनहानी की रोकथाम के उद्देश्य से सभी मार्गों में पुलिस बल को ब्रेथ ऐनालाइजर के माध्यम से सभी वाहन चालकों को चेक करने एवं नशे में वाहन चलाने वालों पर विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। सड़क सुरक्षा के मामलों में त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर 9627344000 के माध्यम से आमनागरिक कर सकते अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिलेवासियो को नये वर्ष की शुभकामनायें दी गई हैं, एवं स्वयं को एवं अपने परिजनों को सुरक्षित रहकर नये वर्ष का स्वागत करने हेतु अपील जारी की गई हैं।
ब्रीफिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक यातायात कामता सिंह दीवान, यातायात उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ईमानवल लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक महालक्ष्मी कुलदीप, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, मणिपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सरफराज फिऱदौशी शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!