बैकुण्ठपुर@जिपं उपचुनाव के लिए कांग्रेस से संजय टोप्पो व भाजपा से वंदना राजवाड़े होंगी उम्मीदवार,9 को वोटिंग

Share

  • जिला अध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा है कि हम सत्ता में हैं और यह चुनाव हम ही जीतेंगे
  • राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि वर्ष 2023 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है इसलिए उपचुनाव को सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा सकता है

बैकुण्ठपुर 16 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 6 के उपचुनाव के लिए बड़ी मशक्कत के बाद कांग्रेस ने दो चरण की बैठक के बाद पूर्व जनपद सदस्य संजय टोप्पो का नाम तय किया है। उल्लेखनीय है कि संजय टोप्पो का का क्षेत्र में व्यापक जनाधार है वह पूर्व में जनपद सदस्य रह चुके हैं। बीते जनपद पंचायत चुनाव में उनकी धर्मपत्नी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था, गैर कांग्रेसी समर्थित होने के बाद भी उन्होंने अपनी धर्मपत्नी को जनपद सदस्य के चुनाव जीत आया था। जो वर्तमान में बैकुंठपुर जनपद पंचायत में जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित है। आज कांग्रेस ने दो चरण की बैठक रखी। प्रमुख दावेदार संगीता राजवाड़े, गणेश राजवाड़े अजीत लकड़ा के पीछे हटने के बाद संजय टोप्पो को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आपको बता दें कि जिला पंचायत सदस्य का 2 साल का कार्यकाल बचा हुआ है। जिला अध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा है कि हम सत्ता में हैं और यह चुनाव जरूर जीतेंगे, क्रमांक 6 के अंतर्गत पड़ने वाले ग्रापं के लोगों को ही बूथ का प्रभारी बनाया जाएगा। बूथ स्तर पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ हम इस सीट पर जीतेंगे।
इस सीट पर पूर्व विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र थे जिपं सदस्य
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 पद हेतु आरक्षण की स्थिति अनारक्षित मुक्त है। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन हेतु 85 मतदान केन्द्रों में मतदान सम्पन्न होगा। जिसमें कोरिया जिले की जिला पंचायत सीट क्रमांक 6 में उपचुनाव होना है इस सीट पर पूर्व विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य रहे हैं लेकिन उनके आकस्मिक निधन की वजह से अब उपचुनाव होना है। स्व.विजय राजवाड़े ने 2020 में हुए चुनाव में शानदार 3965 मतों से विजय प्राप्त की थी उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता गणेश राजवाड़े को पराजित किया था। जिला पंचायत क्रमांक 6 में पूर्व विधायक भैयालाल राजवाड़े की पकड़ बड़ी जोरदार है।
पूर्व जिपं सदस्यय स्व. विजय राजवाड़े की धर्मपत्नी श्रीमती वंदना राजवाड़े है भाजपा प्रत्यासी
इस बेल्ट में रजवार समाज की मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है जो निर्णायक होते है। भाजपा से इस सीट से पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े की बहू एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्यय स्व. विजय राजवाड़े की धर्मपत्नी श्रीमती वंदना राजवाड़े का नाम लगभग तय माना जा रहा है। भैयालाल राजवाड़े की बेहद खास व करीबी दिग्गज भाजपाई रेवा यादव ने सीट क्रमांक 6 में श्रीमती वंदना राजवाड़े का 2 बार सघन जनसम्पर्क करा दिया है। जिससे अब मतदाताओं के सामने पुनः जाने पर उन्हें पहचान बताने की आवश्यकता नही होगी, परिचय के रूप में भैयालाल राजवाड़े की बहू होना ही पर्याप्त है। वहीं सहानुभूति मत भी वंदना राजवाड़े को मिलना तय है। राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि इस सीट पर भाजपा को जीतने में कोई दिक्कत नही होनी चाहिए।
क्या जिला पंचायत उपचुनाव को सत्ता के सेमीफाइनल?
वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि वर्ष 2023 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है इसलिए जिला पंचायत पर यह उपचुनाव को सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा सकता है।
उप निर्वाचन 2022 के लिए समय अनुसूची जारी
वहीं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए समय अनुसूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 23 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक की जायेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जॉच) रिटर्निग आफिसर द्वारा 24 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से होगी। 26 दिसम्बर दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने एवं दोपहर 3 बजे के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन रिटर्निग आफिसर द्वारा किया जायेगा। प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
जिले में कुल 10 पदों पर निर्वाचन सम्पन्न होना
उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 10 पदों पर निर्वाचन सम्पन्न होना है जिसमें 01 जिला पंचायत सदस्य, 03 सरपंच पद और 06 पंच पद शामिल हैं। मतदान 09 जनवरी को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा एवं मतदान के तुरंत बाद 09 जनवरी को मतगणना और आवश्यकता अनुसार तहसील/खण्ड मुख्यालय में 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे से की जावेगी। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी को पंच, सरपंच/जनपद पंचायत सदस्य के मामले के खण्ड मुख्यालय में प्रातः 9 बजे से एवं जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय में प्रातः 9 बजे की जायेगी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply