कोरबा,@बकाया राशि को लेकर नगर निगम सख्त,वसूली अभियान पर दिया जोर

Share

कोरबा, 15 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। कोरबा नगर निगम ने अपनी विाीय स्थिति मजबूत करने के लिए कई उपाय अपनाने पर जोर दे रही है। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी संपçा किराये पर देने वाले निगम ने उन किरायेदारों से अब तक सवा दो करोड़ रुपए की वसूली की जो किराया देने के मामले में ठंडा रुख अपनाए हुए थे। निगम को लगभग इतनी ही राशि और वसूलना है, इसके लिए उनका अभियान सतत जारी है । 67 वार्डों में नगर निगम कोरबा का विस्तार है। बीते वर्षों में निगम के द्वारा सात जोन के अंतर्गत अलग-अलग आकार की दुकानें बनाई गई है। श्रेणीवार आवंटन के साथ निगम इस प्रकार के व्यवसायिक प्रयोजन वाली दुकानों से अच्छा राजस्व अर्जित कर रहा है। बताया गया कि संपदा का उपयोग करने के साथ अनेक मामलों में संबंधित लोग समय पर किराया अदा करने को लेकर जागरूक नहीं हैं इसलिए अरसे बाद बकायेदारों की लिस्ट काफी लंबी हो चली है। लंबे समय से कर की अदायगी नहीं करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ निगम ने सख्त कार्रवाई करने का दौर भी शुरू कर दि है। तालाबंदी कर उनसे बकाया रकम की वसूली की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया, कि उन्हें करीब साढ़े चार करोड़ की भारी-भरकम राशि वसूलने है जिसके लिए 56 दुकानों की तालाबंदी कर दो करोड़ 25 लाख रुपए वसूल लिए गए है। बाकी के लगभग ढाई करोड़ की वसूली के लिए अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह भी कहा, कि जो दुकानदार पिछले लंबे समय से किराए की अदायगी नहीं किए हैं उनके दुकानों की लीज निरस्ती करण की कार्यवाही भी की जाएगी। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट रूप व सख्त लहजे से कह दिया है कि जो दुकानदार बकाए राशि का भुगतान नहीं किए हैं उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा और हर हाल में किराए के राशि की वसूली की जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply