अम्बिकापुर@जिला कांग्रेस कमेटी ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Share


अम्बिकापुर, 09 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेस ने धूम धाम से मनाया। जरूरतमन्दों और स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े और पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में वरिष्ठजनों की उपस्थिति में स्कूली छात्रा ने केक काटा। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने सोनिया गांधी के संघर्ष, त्याग और कांग्रेस के लिए किये कार्यो के सम्बंध में विस्तार से बताया।इस अवसर पर महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा,मो इस्लाम,प्रमोद चौधरी,सैय्यद अख्तर, आशीष वर्मा, मदन जायसवाल,अशफाक अली,विकल झा,सन्ध्या रवानी,काजू खान,नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, विकास केशरी, अंकुर जायसवाल, लवकेश पासवान,पंकज शुक्ला,अविनाश ठाकुर,केदार यादव,संजय सिंह,बाबू सोनी,रुही गजाला, आतिश शुक्ला,विनोद एक्का,गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव,गीता रजक,हमीदा बानो, शकीला,आनंदी तिग्गा, एंजेला केरकेट्टा, हीरो बड़ा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply