रायपुर@भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की सावित्री मंडावी को मिली बड़ी जीत

Share


सावित्री मंडावी ने भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम को 21 हजार वोटों से हराया
कांग्रेस ने कहा- जनता ने दागी प्रत्याशी को हराया
कांग्रेस की सावित्री को 65 हजार 479 तथा ब्रम्हानंद को 44 हजार 308 वोट मिले,
23 हजार 417 वोट प्राप्त कर कोर्राम तीसरे स्थान पर
रायपुर, 08 दिसम्बर 2022(ए)।
जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में मतदाताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की ताजपोशी कर दी है। सावित्री ने भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम को 21 हजार 127 वोटों से हराया।
इस सीट पर 1लाख 45 हजार 966 वोट पड़े थे। सावित्री मंडावी को कुल 65 हजार 479 तथा ब्रम्हानंद नेताम को 44 हजार 308 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय चुनाव लड़े पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक अकबर राम कोर्राम 23 हजार 417मत प्राप्त करने में सफल रहे। इनके अलावा दिनेश कल्लो को 3851 वोट, घनश्याम जुर्री को 2485 वोट, शिवलाल पुडो को 1309 वोट एवं डायमंड नेताम को 813 वोट मिले। नोटा में 4243 वोट गए। पार्टी प्रत्याशी की जीत के बाद जगदलपुर, कांकेर, भानुप्रतापपुर, संबलपुर आदि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
आम चुनाव के लिए शुभ संकेत
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि भानुप्रतापपुर की यह जीत अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है। बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस कर्मठता के साथ जनता की सेवा कर रहे हैं, उससे जनता पूरी तरह संतुष्ट है। उप चुनाव में तो कांग्रेस ने अभी ट्रेलर ही दिखाया है, पूरी पिख्र आम चुनाव में तब देखने को मिलेगी, जब कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अधिकतर सीटों पर जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। बैज ने कहा कि बस्तर की जनता ने भूपेश बघेल की योजनाओं, नीतियों और कार्यों पर भरोसा जताया है। यह भरोसा वर्षों तक कायम रहेगा। सांसद बैज ने सावित्री मंडावी को बधाई दी है।
राजीव भवन में मना सावित्री मंडावी की जीत का जश्न,
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने जीत दर्ज कर ली है। सावित्री मंडावी ने भाजपा प्रत्याशी को 21098 मतों से हरा उप चुनाव जीत लिया है। जिसके बाद से कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल है। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के अवसर पर राजधानी के राजीव भवन में भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
कांग्रेस भवन में सावित्री मंडावी की जीत के बाद प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया। इस दौरान पार्टी के कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह लगातार 5वां उपचुनाव है जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद हमारे प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
यह जीत कांग्रेस की सरकार के 4 सालों के कामों पर जनता की मुहर है। यह भी कहा जा रहा था कि यह उपचुनाव 2023 का सेमीफाइनल होगा। इस जीत ने यह बता दिया है कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल लोकप्रिय नेता बन चुके हैं। यह प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के मेहनत का भी फल है।
प्रदेश के आदिवासी समाज के साथ अन्य लोगों ने भी सरकारी योजनाओं पर अपनी सहमति जता दी है। जनता ने बीजेपी के दागी प्रत्याशी और प्रपंच को हराया है। हिमाचल प्रदेश की जीत पर कांग्रेस के नेता ने कहा कि हमने विकास पर वोट मांगा था तो जीत गए।
 2018 विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई से जीतने के बाद लगातार जनता का भरोसा कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ता गया है। यह भरोसा 2023 के आम चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाकर जनता आर्शिवाद देगी। यह उपचुनाव भाजपा के प्रपंचों पर जनता का करारा जवाब है। भाजपा ने आदिवासी आरक्षण पर भ्रम फैलाने की कोशिश किया था। जनता इस बात को भली-भांति समझ रही थी।
आदिवासी आरक्षण भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के कारण कोर्ट में घटा। कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में कानून बना कर आरक्षण बहाली के लिये रास्ता बनाया है। आरक्षण संशोधन विधेयक के विधानसभा में प्रस्तुत करते समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जो आचरण दिखाया जनता ने उसका भी जवाब दिया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिये भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था इसलिए जनता रमन सिंह से नाराज थी, उसने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। रमन सिंह इस चुनाव परिणाम के बाद भूपेश बघेल से माफी मांगे।
भूपेश हैं तो मुमकिन है, चुनावी घोषणा काम कर गई
रायपुर हिमांचल प्रदेश में जीत के बिलकुल करीब पहुंच चुकी कांग्रेस पार्टी में इसकी बड़ी क्रेडिट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हिस्से आएगी। हिमांचल में पार्टी की ओर से चीफ ऑब्ज़र्वर भूपेश ही थे। सीएम भूपेश ने प्रचार के दौरान मुद्दों के जरिए विपक्षी को घेरने की कोशिश करते रहे और वे कामयाब भी हुए। इतना ही नहीं उनके मुताबिक पार्टी का मेनिफेस्टो भी तैयार किया गया था।
कांग्रेस के घोषणा पात्र में हिमांचल के लिए जो जनहितकारी एलान किया गया वह छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के मुताबिक था। कांग्रेस ने युवाओं को 5 लाख नौकरी, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा और पहली कैबिनेट बैठक में 1 लाख लोगों को रोजगार देने का काम कर गया।
बता दें कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा किया है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर फिर काम करेंगे. कांग्रेस ने जनता को ओपीएस लागू करने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद सहित 10 गारंटी देने का वादा किया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि फलों की कीमत बागवान ही तय करेंगे. युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्ट अप फंड बनाने का वादा किया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने जो काम यहां किया वही उन्होंने हिमांचल प्रदेश चुनाव में भी किया था। जिसे वहां की जनता ने सराहा और कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए मतदान भी किया। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं कि पार्टी आलाकमान ने भूपेश पर जो भरोसा जताया था उसे सीएम श्री बघेल ने बरक़रार रखा। इसलिए हिमांचल में पीएम मोदी और बीजेपी का नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का जादू चल गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और किसानों को प्रति एकड़ एक निश्चित रकम में धान की कीमत 2600 रुपये मि्ंटल से ज्यादा देने की बात ने करिश्मा किया।
बढ़ रहा भूपेश बघेल का कद
भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर, स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद हिमांचल में जीत का सेहरा पार्टी को पहनाने वाले साबित हो गए हैं। इसलिए कई क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भूपेश का कद पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा है। हालांकि भूपेश बघेल की शैली बहुत आक्रामक नहीं है। वो मुद्दों के जरिए विपक्षी को घेरने की कोशिश करते हैं।
देश के बेस्ट सीएम में से हैं बघेल
बता दें कि हाल ही में आईएएनएस सी वोटर के सर्वे में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को देशभर के सीएम में से सबसे बेस्ट सीएम माना गया था। उनके खिलाफ लोगों की नाराजगी सबसे कम है। इसका भी प्रभाव हिमांचल की जनता पर सीधा पड़ा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर ही कमोबेश सियासी और वोटरों की विचारधारा हिमांचल प्रदेश में भी है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply