कोरबा@कलेक्टर संजीव झा ने शासकीय राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण,राशन भंडारण व वितरण की ली जानकारी

Share


कोरबा, 08 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर संजीव झा ने जनपद पंचायत पाली प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत सिरकी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान और हरदीबाजार में निर्माणाधीन नये तहसील भवन का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने शासकीय राशन दुकान में पहुंचकर राशन भण्डारण एवं हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। राशन दुकान का संचालन दुर्गा स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। वही उन्होंने राशन दुकान में उपलध सुविधाओं और चांवल शक्कर, नमक एवं चने के भण्डारण का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री झा ने संचालनकर्ता समूह दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओं से नवंबर एवं दिसंबर माह के राशन भण्डारण की जानकारी ली। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके यहां राशन वितरण से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। कलेक्टर श्री झा ने राशन वितरण के लिए उपयोग किए जाने वाले ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण की जानकारी ली। इसको लेकर दुकान प्रबंधन के लोगों ने बताया कि सर्वर ठीक रहने के दौरान राशन वितरण को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होती है। कलेक्टर श्री संजीव झा ने राशन दुकान का निरीक्षण करने के बाद परिसर में ही निर्मित कचरा शेड का भी अवलोकन किया और संचालन को लेकर जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित मापदंडों का ध्यान रखते हुए कचरा शेड में कचरों का संग्रहण व आवश्यक कार्य किया जाए। इस दौरान कटघोरा अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले,जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर भी मौजूद रहे।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply