अंबिकापुर,@शहर में बढ़ी चोरी की घटनाएं,चांदनी चौक में तीन सूने मकानों का टूटा ताला

Share

अंबिकापुर, 07 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। शहर में पुलिस की निष्कि्रयता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते चोरी की घटनाएं बढ़ी हुई है। इसी कड़ी में शहर के चांदनी चौक वार्ड क्रमांक 22 में दो से तीन दिनों के अंदर तीन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। वहीं एक घटना में चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर में आग भी लगा दिया है। यह सभी परिवार बाहर गए थे। घर में ताला बंद था। पीडि़तों ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के चांदनी चौक वार्ड क्रमांक 22 के निवासी अनिल शर्मा अपने भाई के निधन पर परिवार सहित बिहार गए थे। इस दौरान घर में ताला बंद था। मंगलवार को माहल्ले के ही लोगों ने फोन कर जानकारी दी की आपके घर में आग लग गलया है। सूचना पर अनिल शर्मा परिवार सहित बुधवार की सुबह वापस लौटे तो घर का कई हिस्सा जल चुका था। वहीं घर के अंदर से टीवी, फ्रीज, कुलर, अलमारी में रखे चांदी का सिक्का, सोने की अंगूठी सहित कई सामान नहीं थे। अनिल शर्मा ने आशंका जाहिर किया है कि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद घर में आग लगा दिया है। वहीं दूसरी मामला शहर के चांदनी चौक वार्ड क्रमांक 22 के निवासी कलू गुप्ता 10 दिन पूर्व परिवार सहित शादी कार्यक्रम में शामिल होने बनारस गए थे। इस दौरान घर में ताला बंद था। कार्यक्रम समाप्त होने पर मंगलवार की रात करीब दो बजे बस से उतर कर आए तो घर का ताला टूटा था। घर के दूसरे हिस्से का दरवाजा अंदर से बंद था। जबकि वह बाहर से बंद कर गए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जब जांच की तो पता चला की अलमारी में रखे सोने चांदी का करीब डेढ लाख का जेवरात व 30 हजार रुपए नकद नहीं था। तीसरी घटना
अरूण मेहता शहर के घुटरापारा का रहने वाला है। पत्नी का इलाज कराने बाहर गया था। इस दौरान घर में कोई नहीं था और ताला बंद था। सोमवार की सुबह पति-पत्नी लौटे तो घर का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने देखा कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के करीब 3 लाख के जेवरात व 20 हजार रुपए गायब हैं। अरूण ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पीडि़तों ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडि़तों की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply