Breaking News

कोरिया@आंगनवाडी कर्मचारी अपनी मांगो के लेकर अनिश्चित कालीन आन्दोलन जाने को विवश

Share


कोरिया 6 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)।
अखिल भारतीय आंगनवाडी कर्मचारी महासंघ बीएमएस से सम्बद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छग की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व अभ्यास वर्ग में आगनबाडी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की लंबित मांगो को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुवें आगामी 14 दिसम्बर से प्रदेश भर में अनिश्चित कालीन आन्दोलन पर जाने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के निर्णय की जानकारी प्रेस को जारी करते हुने प्रदेश अध्यक्ष गुरमीन गौर महामंत्री संतोषी राजवाडे व संगठन की मिडिया प्रभारी सयुक्त महामंत्री अंजनी पटेल ने बताया की पिछले 4 वर्षों से आंगनबाड़ी बहने सरकार के चुनाव घोषणा पत्र के अनुरूप न्यूतम वेतन देने की मांग को लेकर आन्दोलनरत है किन्तु यह अत्यंत खेद का विषय है कि सरकार चुनाव जितने के लिए तो कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन देने का वादा किया लेकिन चुनाव जीतकर सरकार बनाने के बाद इस वायदे गंभीरता से नही लिया जा रहा है दूसरी तरफ प्रदेश भर की बहने लगातार इन मांगों को लेकर आन्दोलनरत है बावजूद इसके सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही है। इस वजह से विवश होकर बहनों को अनिश्चित कालीन आन्दोलन करने का निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। आंगनवाडी कर्मचारी नेताओ ने आन्दोलन की विस्तृत रूप रेखा जारी करते हुए बताया की उनका अनिश्चित कालीन आन्दोलन 14 दिसम्बर 2022 से सभी जिला मुख्यालाओं में प्रारंभ हो जायेगा इस दिन से जिलो में धरना प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भेजा जायेगा जो 20 दिसम्बर तक जिला मुख्यालाओं में आन्दोलन चलेगा इसके पश्चात् 21 दिसंबर से राजधानी रायपुर में अनिश्चित कालीन आन्दोलन आगे बढ़ाया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से आंगनवाडी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय मंत्री आयशा खान कर्मचारी अध्यक्ष सुमनमति केराम प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदा राजवाडे, फुलाशी एक्का, स्थानपति, शशी सिंह, करम खलखो, परमिला तिर्की, पुष्पा भगत, दिलेश्वरी, प्रियंका दास, गायत्री, शकुन्तला पटेल, ज्योति नगोरिया, बिंदिया, मीना सोनी, चंपा पैकरा, निराशी, कुमारी बाई पटेल, टिकेश्वरी, प्रतिभा, लक्ष्मनिया, बिमला, सुनीता, नेमकुवर, प्रियंका मानिकपुरी, पुष्पा भगत, मनवासिया, मनीषा नेताम, सुनीता साहू, गायत्री कोसरिया, जागेश्वरी ठाकुर, लीला बाई, अर्पणा टोप्पो, निर्मला पैकरा, लक्ष्मी मानिकपुरी, सोनिया मराठी, गौरीदेवी, रेणु गुप्ता, संहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित थे।
बैठक में सरगुजा के भाई अशोक दुबे को प्रभारी का मिला दायित्व
बैठक में भारतीय मजदुर संघ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव क्षेत्रीय संगठन मंत्री धरम दास शुक्ला प्रदेश संगठन मंत्री योगेशदत्ता मिश्रा, वरिष्ट नेता राधेश्याम जायसवाल जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, अभ्यास वर्ग में जंहा प्रदेश भर से आये प्रमुख कार्यकताओं को संगठन की बारीकियों से अवगत कराया गया वही बैठक में आन्दोलन को सफल करने संगठन विस्तार पर भी निर्णय लिए गये। बैठक में सरगुजा के भाई अशोक दुबे को प्रभारी का दायित्व भी दिया गया।


Share

Check Also

कोरिया@ जनसमस्या निवारण शिविर मे΄ 135 आवेदन प्राप्त,37 आवेदन का स्थल पर निराकरण

Share @ विधायक भईयालाल राजवाड़े ने चौपाल लगाकर लोगो की समस्याए΄ सुनीस΄ब΄धित अधिकारियो΄ को ल΄बित …

Leave a Reply