Breaking News

शिमला@हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

Share


प्रदेश में फिर से कमल खिलने के आसार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल
गुरुवार 8 दिसंबर को जारी होंगे प्रदेश में हुए चुनावों के नतीजे
प्रदेश की कुल 68 सीटों पर 66 फीसदी हुआ था मतदान
शिमला,05 दिसम्बर 2022(ए) ।
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। हिमाचल की राजनीति को लेकर क्या कहते हैं एग्जिट पोल इसकी जानकारी हम आपको देंगे। एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में किसका पलड़ा भारी होगा और कौन सरकार बनाने में सफल होगा इसकी अनुमानित संभावना एग्जिट पोल के आंकड़ों से लगाई जा सकती है।
गुरुवार को घोषित होंगे नतीजे
हिमाचल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें गुरुवार 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले आज एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। प्रदेश के कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य में फिर से सत्ता में वापसी की उम्मीद है, तो वहीं राजनीतिक तौर पर अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस अपने पुनरुद्धार की तलाश में है।
तमाम एजेंसियों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। ऐसे में मुकाबला रोचक होने की पूरी संभावना है। जी न्यूज के आंकड़ों को अगर छोड़ दें, तो सभी ने बीजेपी को बढ़त दी है। हालांकि, कांग्रेस बहुत काम आंकड़ों से पिछड़ती दिख रही है।
हिमाचल में भाजपा के कुल 09 सीटों के नुकसान का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कुल 09 सीटों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले चुनावों से तुलना करते हुए तमाम एजेंसियां द्वारा यह आंकड़ा जारी किया गया हैं। जबकि, कांग्रेस को पिछली बार की तुलना में 08 सीटें ज्यादा मिलती दिख रही हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी चारों खाने चित नजर आ रही है।
हिमाचल में हो सकता है आप का सूपड़ा साफ
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।
एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को कुल 68 सीटों में से 27 से 34 सीटों पर जीत हासिल होती दिख रही है। ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ कलम बंद का सातवां दिन @ खुला पत्र @देश का चौथा स्तंभ को बचाए कौन?

Share @ बचा लो चौथे स्तंभ को अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है…जिम्मेदार लोगों से …

Leave a Reply

error: Content is protected !!