नई दिल्ली@शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ दिल्ली नगर निगम चुनाव

Share


अब 7 दिसंबर का करें इंतजार
नई दिल्ली,04 दिसंबर 2022 (ए)।
 दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार शाम (4 दिसंबर) को मतदान संपन्न हो गया। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम तक चला था। 1349 प्रत्याशियों की किस्मत पर ईवीएम में बंद हो गई है। अब वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी। उस दिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 2 दिसंबर को चुनाव प्रचार थम गया था। उससे पहले कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया था।
साढ़े पांच बजे तक पड़े 50 प्रतिशत वोट
साढ़े पांच बजे तक दिल्ली के सभी 250 वार्डों 50 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर 5:30 बजे से पहले रिपोर्ट करने वाले मतदाताओं का मतदान अभी भी जारी है। सभी वार्डों का मतदान का आंकड़ा देर शाम तक आ जाएगा।
नहीं हुई कहीं कोई हिंसा
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को दिल्ली में नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पूरी दिल्ली में कहीं से भी कोई गड़बड़ी व मारपीट व हिंसा की शिकायतें नहीं मिली। महरौली में एक बूथ पर ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया गया। द्वारका में एक मतदान केंद्र पर एक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता पर्ची के साथ प्रत्याशी के नाम व चुनाव चिह्न देने की शिकायत मिली। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जा सकती है।
दिल्ली में चार बजे तक 45 प्रतिशत पड़े वोट
दिल्ली में सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ था। दोपहर 12.30 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान हुआ, जो दोपहर 2.30 बजे बढ़कर 30त्न हो गया था। चार बजे तक 45 प्रतिशत आंकड़ा पहुंचा। तीनों निगमों के एकीकरण के बाद से यह पहली बार चुनाव हो रहा है। 2017 के पिछले निकाय चुनावों में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
22 मई को दिल्ली के तीनों नगर निगम एक हो गए। दिल्ली नगर निगम , उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद दिल्ली नगर निगम का पहला चुनाव होगा। एकीकरण से पहले दिल्ली नगर निगम में 272 वार्ड थे, लेकिन अब 250 हो गए हैं।
मतदाताओं के बारे में आंकड़ा
दिल्ली में मतदाताओं की संख्या 1,45,05, 358 है। इसमें 7893418 पुरुष मतदाता, जबकि 66,10,879 महिला मतदाता हैं। अन्य श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की संख्या 1061 है। 95458 मतदाता पहली बार मतदान में हिस्सा लेने वाले थे। वहीं, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 229 है। जबकि 80 से 100 वर्ष की आयु के बीच के मतदाताओं की संख्या 2.04 लाख के करीब है।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply