बैकुण्ठपुर@मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा कोरिया की जिला स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न

Share


बैकुण्ठपुर 29 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। भाजपा की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के अध्यक्षता तथा पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से मोर आवास मोर अधिकार के तहत प्रधानमंत्री आवास के विषय में एवं संगठनात्मक स्थितियों पर आवश्यक्ता अनुसार संगठन को गतिशिलता देने पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी कोरिया के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के आवास के अधिकार को कुचलने का कार्य कर रही है, जिसके विरोध में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता गॉव-गॉव तक जाकर जनता के आवास के अधिकार हेतु आवाज उठायेगा । इसके लिए जिला- कोरिया के समस्त मण्डलों में प्रभारी एवं सहप्रभारी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जा चुकी है जो 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक समस्त मण्डलों की बैठक लेंगे। इसके पश्चात् 6 दिसम्बर से 20 दिसम्बर के मध्य सभी पंचायतों में मोर आवास मोर अधिकार के तहत बैठक आयोजित की जायेगी, तथा ग्राम पंचायत वार आंदोलन किया जाएगा इसके आलावा आवास योजना से स्वीकृत अधूरे मकान व प्रतिक्षा सूची के हित गा्रहियों के लिए कांग्रेस सरकार से राशी आबंटन की मांग कि जाएगी। उन्होनें बताया की विधानसभा स्तर पर बड़ी पदयात्रा निकालकर भूपेश सरकार को चेतावनी दी जाएगी उन्होंने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए नए लोगों के भाजपा प्रवेश की रणनिति पर काम करने की बात कही।
पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने बूथ ईकाइ की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करने एवं इस भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेकने हेतु कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उक्त बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ,लक्ष्मण राजवाड़े, जिला मन्त्री पंकज गुप्ता,जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, अवध विहारी जायसवाल, न.पा. अध्यक्ष नविता शिवहरे,जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, सौभाग्यवती सिंह, सुनीता कुर्रे, धर्मवती राजवाड़े, शिल्पा गुप्ता, चुन्नी पैकरा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू, अनिल साहू, मंडल अध्यक्ष भानूपाल, ईश्वर राजवाड़े, गोपाल राजवाड़े, धीरेन्द्र साहू, कपिल जायसवाल, राजेन्द्र चक्रधारी, महामंत्री सुभाष साहू, अरशद खान, अरुण जायसवाल, संदीप साहू, विमलचंद चेरवा एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो 06


Share

Check Also

सुकमा@ 4 नक्सलियों ने डाले हथियार

Share सुकमा,04 अप्रैल 2025 (ए)। सुकमा पुलिस को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे …

Leave a Reply