अंबिकापुर,@पिता से था रंजिश इस लिए मासूम का अपहरण के बाद कर दी हत्या,शव को रहर खेत में किया दफन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share

अंबिकापुर, 27 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक मासूम बालक का रिश्ते का चर्चा है। मृतक के पिता से पुरानी रंजिश के कारण बच्चे का अपहरण कर गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद घर के पास रहर खेत में उसके शव का दफन कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंगोरी लोहारपारा निवासी जयाल ने शनिवार को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शुक्रवार को 6 वर्ष का मेरा बेटा अश्विन स्कूल गया था। शाम को वापस घर आया और खेलने चला गया। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। सूचना पर धौरपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंच कर बालक की तलाश कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर गांव के ही अशोक कुमार पिता थीरन उम्र 20 वर्ष हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह बताया कि बच्चे के पिता के साथ पुरानी रंजिश होने के कारण अश्विन को खेलने के दौरान अपहरण कर उसका गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और उसका शव अपने घर के पास रहर बाड़ी में गड्ढा खोद कर दफन कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अशोक को हिरासत में लेकर उसके निशानदेही पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मासूम के शव को बाहर निकलवाया गया और पीएम करवाया गया। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 363, 302 व 201 के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है। सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक जगसाय मरकाम, जयनाथ भगत, आरक्षक सीनू फिरदौसी, सचिन सिन्हा, सतेन्द्र दुबे, बृजेश राय, अतुल सिंह, कष्टहरण पैकरा, दिलीप मिंज, सयनाथ लकड़ा व नेसतोर कुजूर शामिल रहे। इधर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस टीम को प्रशंसा करते हुए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।
आरोपी पुलिस को करता रहा गुमराह
मासूम बालक की अपहरण की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच कर बच्चे की तलाश कर रही थी। इस दौरान आरोपी भी पुलिस के साथ मिलकर बच्चे की तलाशी करने में मदद कर रहा था। आरोपी पुलिस को काफी देर तक गुमराह करता रहा। अंत में परिजन के बयान व शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक के पिता जयपाल से पुरानी रंजीश था। कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर जयपाल ने आरोपी अशोक के साथ मारपीट किया था। इसी बात को लेकर अशोक ने जयपाल से रंजीश रखता था और बदले की भावना से उसके 6 वर्षीय मासूम बेटे की हत्या कर बदला लेने की बात स्वीकार की है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply