अंबिकापुर,@जीवन में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

Share


अंबिकापुर, 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले में नशा उन्मूलन के तहत विशेष अभियान नवाबिहान’ चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में स्कूल, कालेजों में शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को लगातार जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 नवंबर को को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, यातायात उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल मणिपुर में नशामुक्ति अभियान नवा बिहान’, अभिव्यक्ति ऐप’ एवं गुड टच बैड टच’ के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने जीवन में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव पर जानकारी दी एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक कर सरगुजा पुलिस के अभियान नवाबिहान’ के माध्यम से लोगों को नशे की लत से दूर करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। सरगुजा पुलिस द्वारा नवाबिहान अभियान के तहत मेडिटेशन, कॉउंसलिंग के माध्यम से लगभग 250 लोगों को नशे की लत से दूर करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को छाीसगढ़ पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में ऐप डाउनलोड करने एवं उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होती है। छात्र, छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता शिविर में विशेष योगदान देने वाले 3 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान उप निरीक्षक अनीता आयाम, उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, मणिपुर स्कूल के प्राचार्य एलपी गुप्ता, आईपी राजवाड़े, जगनारायण राजवाड़े, कामेश्वर सिंह, प्रेमसाय भगत, शशि कश्यप, माया सिंह, प्रेम-साथ भगत माया सिंह, गीता गुप्ता, जगदीश सिंह, विवेक टोप्पो, संध्या सूर्यवंशी, प्रियंका जायसवाल, ममता यादव, अपूर्वा एक्का, ब्रह्मा कुमारी गायत्री परिवार से सरस्वती दीदी, चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी से मंगल पांडेय,सीजीपीवीएस से अनिल मिश्रा, शियति सोशल वेलफेयर सोसायटी से सुनिधि शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता अजय तिवारी, कवि संतोष दास एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply