बैकुण्ठपुर@सर्व यादव समाज का जिला स्तरीय बैठक कोरिया झरना पारा मे हुआ संपन्न

Share

बैकुण्ठपुर 23 नवम्बर 2022 (घटती-घटना) सर्व यादव समाज का जिला स्तरीय बैठक कोरिया झरना पारा मे हुआ संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, सहित महिला व युवा प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल, रमेश यदु ने कहा की समाजिक जागरूकता हेतु अंबिकापुर मे होगा संभागीय स्वाभिमान रैली, समाजिक उत्थान के लिए महिला शिक्षा व जागरूकता आवश्यक, शुभारंभ भगवान श्री राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के साथ किया गया।
सर्व यादव समाज कोरिया का जिला स्तरीय बैठक झरनापरा मे प्रदेश के तीनो प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति मे संपन्न हुआ, विदित हो शिक्षा, स्वरोजगार, नशामुक्ति, सामाजिक एकता व राजनैतिक स्तर पर शासन मे भागीदारी व समाजिक जागरूकता के उद्देश्य से 8 नवंबर से लगातार सभी जिलों में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा प्रवास कर जिला स्तरीय बैठक लिया जा रहा है, जिसमे रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव अहिर रेजिमेंट मोर्चा, श्रीमती सरिता यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती धनमती यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती गीता यादव प्रान्तीय महामंत्री व परमेश्वर यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्ष श्री विजय यादव जी युवा मोर्चा अध्यक्ष रामसजीला यादव, संरक्षक श्री रेवा यादव, गणेश यादव, सुभाष यादव, गोरे लाल यादव, धनेश्वर यादव, राकेश यादव, राम सिहासन यादव, मारकंडे यादव, हेमसागर यादव, राम यादव, विवेक यादव, मनोज यादव, संतोष यादव, दुर्गा यादव, किशुन यादव, दिनेश यादव, धर्मवीर यादव महिला मोर्चा से भी हमारे बीच रही कृष्णावाती यादव नम्रता यादव, प्रमिला यादव एवं हमारे समस्त जिले के यादव बंधुओ की उपस्थिति रही।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply