बैकुण्ठपुर@बैकुंठपुर के पूर्व नपाअध्यक्ष क्या 2023 में कांग्रेस के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं?

Share

  • बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अशोक जायसवाल को मिली ख्याति
  • दिग्गज कांग्रेसियों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल है शुमार।
  • कांग्रेस सेवादल से की थी राजनीति की शुरुआत, साल 1985 से कांग्रेस पार्टी के लिए कर रहें हैं काम।
  • भक्ति में काफी रुचि इस वजह से समय-समय पर भागवत कथा का आयोजन भी कराते हैं अशोक जायसवाल।
  • एलएलबी तक योग्यता ग्रहण कर अशोक जायसवाल ने व्यवसाय में आजमाया हांथ,रहे सफल।
  • अपने ही गांव के उपसरपंच निर्वाचित हुए थे पहली बार,बैकुंठपुर विकासखण्ड के मनसुख में है पैतृक निवास।

रवि सिंह –
बैकुण्ठपुर 21 नवम्बर 2022 (घटती-घटना) कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनसुख में 1966 में जन्मे अशोक जायसवाल के राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस सेवा दल से 1985 में हुई थी, 2003 में अपने गृह ग्राम से उपसरपंच निर्वाचित हुए, उस समय तक अशोक जायसवाल की राजनीति उतनी ख्याति नहीं बटोर सकी थी और अर्थ आभाव की वजह से भी वह राजनीतिक रूप से पीछे रह जा रहे थे लेकिन यदि वर्तमान की बात की जाए तो वह एक बड़े ठेकेदार हैं और इनकी ठेकेदारी भी खूब चलती है अचानक स्व डॉक्टर रामचन्द्र सिंहदेव (कोरिया कुमार) के रहते हुए उनके आशीर्वाद से इन्हें 2015 में नगर पालिका चुनाव के लिए प्रत्याशी चुना गया और यह कोरिया कुमार के आशीर्वाद को भुनाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष भी चुने गए इन्होंने इस अवसर को बड़ी अच्छी तरह से भुनाया और वही से इनकी राजनीतिक ख्याति में एक बड़ा उछाल आया आज यह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर विधायक के दावेदारी के दौर में भी आ चुके हैं।
2023 चुनाव को लेकर अभी से सरगर्मी तेज हो चुकी है और डैमेज कंट्रोल करने की भी कवायद शुरू हो चुकी है, ऐसे में जब भी 2023 विधानसभा में विधायक प्रत्याशियों की बात होगी तो उसमें सीटिंग एमएलए तो होंगी उसके अलावा भी कई चेहरे हो सकते हैं, जिसमें से एक चेहरा क्या स्वच्छ व बेदाग छवि वाला पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल का भी हो सकता है? 2023 के लिए यदि सिटिंग एमएलए का टिकट कटता है तो स्वच्छ चेहरा खोजा जाएगा तो शायद अशोक जायसवाल का हो सकता है और पार्टी दांव खेल सकती हैं पर उसके अलावा भी दो बार विधानसभा लड़ चुके वेदांती तिवारी भी इस दौड़ में रहेंगे।
सरल व सहज के साथ मिलनसार भी हैं अशोक जायसवाल
अशोक जायसवाल सरल सहज और मिलनसार स्वभाव के हैं और उनके व्यवहार से सभी को खुश देखा जाता है।अशोक जायसवाल जब कभी भी किसी से मिलते हैं बड़ी आत्मीयता से मिलते हैं और आत्मीयता के साथ वह उनके समस्याओं को भी सुनते हैं और उसके निराकरण का भी प्रयास करते हैं। अशोक जायसवाल हमेशा लोगों से जुड़ाव रखने वाले व्यक्ति हैं और उनकी यही खूबी लोगों को पंसद है।
पिछड़े वर्ग से आते हैं अशोक जायसवाल, पिछड़ा वर्ग समाज मे भी है अच्छी पकड़
अशोक जायसवाल पिछड़ा वर्ग समाज से आते हैं और उनका पिछड़ा वर्ग समाज मे काफी अच्छी पकड़ भी है। विधानसभा स्तर पर यदि बात की जाए तो पिछड़ा वर्ग समाज चुनाव में निर्णायक भी है। यदि विधानसभा चुनाव के नजरिए से देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी से टिकट के यह प्रबल दावेदार भी हैं क्योंकि इनकी समाजिक उपस्थिति लगातार बरकरार है।
कांग्रेस के लिए इनके मन में है अपार श्रद्धा
अशोक जायसवाल कांग्रेस पार्टी के उन नेताओं में शुमार हैं जिनके मन मे और जिनके आचरण में कांग्रेस पार्टी के लिए सच्ची श्रद्धा नजर आती है। सदैव कांग्रेस पार्टी को लेकर इनके मन में एक आदर भाव नजर आता है और वह कहते भी सुने जाते हैं कि पार्टी की रीति नीति हर घर घर तक पहुँचे और पार्टी का झंडा घर घर तक लहराए पार्टी की विचारधारा से सभी जुड़े यही उनका लक्ष्य है।
राजनीतिक पृष्ठभूमि
कांग्रेस सेवा दल- सक्रिय सदस्य वर्ष 1985 पंच- ग्राम पंचायत मनसुख वर्ष 1998, उप सरपंच- ग्राम पंचायत मनसुख वर्ष 1998 जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर ब्लाक अध्यक्ष- ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैकुण्ठपुर वर्ष 2005 से 2009 तक, कोषाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक बैकुण्ठपुर वर्ष 2010 से 2014 तक, ब्लाक अध्यक्ष- अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बैकुण्ठपुर वर्ष 2012 से 2016 तक  प्रदेश महामंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग रायपुर (छ.ग.) वर्ग 2016-19 तक, नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर जिला कोरिया (छ.ग.), कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बैकुण्ठपुर जिला कोरिया (छ.ग.) वर्ष 2021 से अब तक विशेष आमंत्रित सदस्य- 10 बैकुण्ठपुर जिला कांग्रेस कमेटी, जिला कोरिया (छ.ग.) वर्ष 2016 से अब तक।
कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारिया एवं निर्वहन
वर्ष 1993 से 2018 तक विधानसभा चुनाव में 21 पोलिंग बुथ सलका से लेकर बंजारीडांड़एवं सोंस तक की जिम्मेदारी इनको मिलती है एवं सभी 21 पोलिंग बूथ पर हमेशा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को बढ़त दिलाया और साथ ही लगभग 1000 से 3000 तक के मतों से हमेशा हर पोलिंग बुथों पर बढ़त रहा है। वर्ष 1994 से वर्ष 2019 तक लोकसभा चुनाव में 21 पोलिंग बुथ सलका से लेकर बंजारीडांड सोंस तक की जिम्मेदारी पार्टी के द्वारा मिलता है एवं इन्होंने अपनी 21 पोलिंग बूथों पर पार्टी का कार्य किया एवं हमेशा पार्टी के प्रत्याशी को यथासंभव बढ़त दिलाने का कार्य किया है। वर्ष 2016 से वर्ष 2021 तक बैकुण्ठपुर नगर पालिका क्षेत्र के 21 वार्डों में पार्टी के दायित्वों का निर्वहन एवं पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों का निवर्हन सहजता पूर्वक करते रहे हैं ।
सामाजिक एवं धार्मिक कार्य
ग्राम जलियाडांड ग्राम पंचायत जलियाडांड जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर में हनुमान मंदिर का निर्माण वर्ष 2005 में माननीय स्व. श्री रामचंद्र सिंहदेव जी के द्वारा लोकार्पित वर्ष 2005 में ग्राम ओदारी ग्राम पंचायत ओदारी, जनपद पंचायत सोनहत, जिला- कोरिया छ.ग. में राम मंदिर का निर्माण वर्ष 2017 में, माननीय स्व. श्री रामचंद्र सिंहदेव जी के द्वारा लोकार्पित वर्ष 2017 मे विधान सभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर के सभी निर्माणाधीन मंदिरों के निर्माण कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी व सहयोग, विधान सभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर के सभी भागवत, रामकथा में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी व सहयोग, बैकुण्ठपुर जिला मुख्यालय में, सभी सामाजिक कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहा। वर्ष 2004 से वर्ष 2010 तक जब तक बीजेपी का शासन प्रदेश में रहा मेरे द्वारा पार्टी के जिम्मेदारियों के निर्देशानुसार हमेशा जन- धन का सहयोग प्रदान करता रहा, कांग्रेस भवन (राजीव भवन) जो बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक में स्थित है उक्त भवन का निर्माण मैं स्वयं पार्टी के निर्देशों पर बहुत ही कम समय में कराया गया क्योंकि वह एक सिविल ठेकेदार हैं।
सांस्कृति एवं खेल
बैकुण्ठपुर विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत हमेशा सांस्कृति कार्यक्रमों के आयोजन में आर्थिक सहयोग एवं उपस्थिति दर्ज कराया। बैकुण्ठपुर विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत हो रहे खेल टूर्नामेंटों में हमेशा संगठनों को आर्थिक सहयोग एवं उपस्थित दर्ज कराया। सामाजिक कार्यक्रमों एवं सभी कार्यों में शादी विवाह एवं अन्य समारोह हेतु पानी टैंकर निःशुल्क जहां भी जरूरत हुई वहां अभी भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
कभी स्व डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव का मिला साथ,अब विधानसभा अध्यक्ष का है इनके कंधे पर हांथ
अशोक जायसवाल को उनकी राजनीति के शुरुआती दौर में कोरिया कुमार डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव का साथ मिला और वह नगरपालिका अध्यक्ष पद तक का सफर तय कर सके वहीं अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष का अपने कंधे पर हांथ मिल रहा है और वह राजनीति में ऊंची उड़ान भरने तैयार हैं। अशोक जायसवाल बैकुंठपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यासी बतौर भी किस्मत आजमाने की कोशिश में हैं और उनकी लोकप्रियता और सहजता और सरलता साथ ही उनकी पार्टी के अंदर छवि को देखते हुए यह असंभव भी नहीं कहा जा सकता,वैसे अशोक जायसवाल को टिकट मिलने की स्थिति में कांग्रेस की स्थिति बैकुंठपुर विधानसभा में मजबूत होगी और जीत भी सुनिश्चित होगी ऐसा पार्टी के अंदर ही लोगों का भी कहना है।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!