कोरबा@08 साल की मासूम के साथ रेपःदुष्कर्म के बाद पीडि़ता को दी धमकी;अस्पताल मे΄ बच्ची को ग΄भीर हालत मे΄ कराया गया भर्ती

Share

  • संवाददाता –
    कोरबा, 06 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)।
    कोरबा जिले मे΄ शनिवार को एक 16 साल के नाबालिग लड़के ने 8 साल की बच्ची के साथ रेप किया। तीसरी कलास मे΄ पढ़ने वाली बच्ची घटना के बाद डरी-सहमी घर पहु΄ची। तो बेटी के कपड़े खून से सने हुए देखकर परिजनो΄ के होश उड़ गए।पूरी घटना बा΄गो थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीडि़त बच्ची शनिवार को सुबह ज΄गल मे΄ मवेशी चराने के लिए गई थी। पड़ोस का रहने वाला 16 वर्षीय लड़का भी था, जिसे वह बच्ची चाचा कहकर बुलाती थी। आरोपी ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करके किसी से भी कुछ नही΄ कहने से मना किया, और डराया-धमकाया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची जैसे-तैसे घर पहु΄ची। पिता ने कहा कि जब वो और उसकी मा΄ खेत से काम करके लौटे तो बेटी को देखकर हैरान हो गए, उसके कपड़े खून से लथपथ थे।पिता ने कहा कि बेटी बहुत डरी हुई थी। उन्हे΄ बेटी के साथ कुछ गलत होने का अ΄देशा हुआ। तब बच्ची की मा΄ ने बेटी से पूछताछ की, लेकिन बच्ची डर के कारण कुछ बता नही΄ पा रही थी। बहुत पूछने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी माता-पिता को दी। माता-पिता ने तुर΄त डायल 112 को कॉल किया और उसे बा΄गो उप स्वास्थ्य के΄द्र ले गए। बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉकटरो΄ ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना कर दिया।रात करीब डेढ़ बजे बच्ची को जिला अस्पताल कोरबा मे΄ भर्ती कराया गया, जहा΄ उसकी हालत ग΄भीर है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 3 बेटिया΄ है΄। सबसे छोटी बेटी को वे अपने साथ लेकर गए थे। बीच वाली बेटी घर मे΄ थी और ये सबसे बड़ी बेटी है, जिसके साथ ज΄गल मे΄ मवेशी चराने के दौरान घटना हुई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से उन्हे΄ मेमो मिला है। केस डायरी कर बा΄गो थाने भेजा जाएगा। बा΄गो थाना पुलिस ने कहा कि उन्हे΄ अभी घटना की जानकारी नही΄ दी गई है। जैसे ही शिकायत मिलती है, वे जा΄च और कार्रवाई करे΄गे। सूत्रो΄ से जानकारी मिल रही है कि आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस फिलहाल इसका खुलासा नही΄ कर रही और जा΄च के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply