अम्बिकापुर@ज्वेलरी दुकान में खरीदारी करने के नाम पर उठाइगिरी करने वाले महिलाओं के गिरोह को दबोचा गया

Share



सरगुजा पुलिस ने महाराष्ट्र,नागपुर से तीन महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार


अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में खरीदारी करने के नाम पर महिलाओं द्वारा उठाइगिरी करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने महिलाओं का अंतर्रराज्यीय गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने महाराष्ट्र नागपुर से तीन महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा करते हुए सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि 19 अक्टूबर को 3 अज्ञात महिलाओ द्वारा गांधीनगर स्थित साईं मंदिर के पास सोनी ज्वेलरी दुकान में खरीदारी करने के नाम पर तीन महिलाएं गईं थी। इस दौरान दुकान संचालक कुंदन सोनी का ध्यान भटका कर महिलाओं द्वारा सोने के आभूषण लॉकेट, कान का टप्स और मंगलसूत्र उठाइगिरी कर ले गए थे। दुकान संचालक द्वारा मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। त्योहार के समय हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आईजी अजय यादव ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में एसपी ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सीएसपी स्मृतिक राजनैला, एसडीओपी अखिलेश कौशिक व गांधीनगर थाना प्रभारी कलीम खान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया था। टीम द्वारा आरोपियों तक पहुंने के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी दीगर राज्य महाराष्ट नागपुर से संबंध होने का पता चला। विशेष टीम महाराष्ट नागपुर पहुंच कर आरोपी संगीता राजेश रायपुरे, सुजाता प्रमोद बोरकर, रंजना सुरेश ढुके, एवं घटना में शामिल विशाल चौधरी निवासी सभी साकिन नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर थाना गांधीनगर लाकर पूछताछ की गई। जो आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने स्वीकार किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर कर दी है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय दुबे ,उपनिरीक्षक प्रमोद दुबे,स.उ.नि. विनय सिंह, भूपेंश सिंह, विवेक पांडेय, प्रआर सुधीर सिंह, आर सत्येंद्र दुबे, बृजेश राय, अमित प्रविन्द सिंह ,संगीता बड़ा, अमृत सिंह, सुयश पैकरा शामिल रहे।
2 सौ से अधिक खंगाले
गए सीसीटीवी फुटेज

त्योहार के समय उठाइगिरी की घटना होने के बाद सरगजा पुलिस में हड़कंप थी। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित किए थे। विशेष टीम मामले की विवेचना कर रही थी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए टीम को घटनास्थल व आस पास लगभग 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की सराग लग पाई थी। एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि घटना के दौरान महिलाएं ज्वेलरी दुकान से सोने के आभूषण लॉकेट, कान का टप्स और मंगलसूत्र उठाइगिरी किए थे। जिसकी कीमत लगभगा डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से शत प्रतिशत सोने के जेवरात मशरूका बरामद किया है। शत प्रतिशत मशरूका बरामद होने पर दुकान संचालक ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है। दुकान संचालक ने कहा है कि आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी अहम है। मैं अपने दुकान के आस पास और सीसीटीवी कैमरा लगवाएंगे। एसपी ने बताया कि उठाईगिरी करने वाला महिलाओं का अंतर्रराज्यीय गिरोह है। घटना को अंजाम देने आरोपी कार से अंबिकापुर आए थे। यहां आने के बाद रेकी कर घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजामा देने के बाद सभी आरोपी कार से वापस चले गए थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply