अम्बिकापुर@माफियाओं को खुली छूट दे रखी है कांग्रेस सरकारःविश्व विजय सिंह तोमर

Share

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन


अम्बिकापुर,19 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के घर पड़ रहे ईडी के छापे में निकल रहे करोड़ों रुपए एवं अकूत संपत्ति छत्तीसगढ़ के जनता की लूट की गवाही देता है। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी के छापे का विरोध कर रहे हैं उससे इस भ्रष्टाचार में उनकी सहभागिता उजागर होती है। छत्तीसगढ़ की जनता के इस भयानक लूट के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल ने जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर एवं मंडल अध्यक्ष दिगंबर यादव के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकेश्वर रजवाड़े की विशेष उपस्थिति में राइस मिल चौक, भिट्ठीकला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। हर क्षेत्र में माफियाराज है और इन माफियाओं को सरकार की खुली छूट मिली हुई है। छत्तीसगढ़ की जनता को इस तरह से लूटना ही कांग्रेस का असली चरित्र है। पुतला दहन कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिगंबर यादव, जय सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डोमन राजवाड़े, सागर विश्वकर्मा, प्रकाश राम गड़वारी, युवा मोर्चा महामंत्री आदित्य सिंह, विनय ठाकुर, छविराम रजवाड़े, रोहित मिंज, भानु यादव, प्रेम दास, पंकज रजवाड़े, निक्कू राजवाड़े, अमित मानिकपुरी, राजन राजवाड़े आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply