सूरजपुर@रवि भगत का जिले में प्रथम आगमन पर भाजयुमो ने किया भव्य स्वागत

Share

सूरजपुर,15 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी का आगमन सूरजपुर जिले में प्रवास दौरा कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबिकापुर मार्ग से होते हुए विश्रामपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में जोरदार स्वागत करते हुए हनुमान मंदिर में उनका दर्शन कराया तत्पश्चात जिले के रेड नदी स्थित टोल नाके पर बाइक रैली के द्वारा उनका भव्य स्वागत करते हुए सूरजपुर में माता कर्मा चौक पर ले जाया गया। वहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगाड़े और पटाखे के साथ जोरदार स्वागत किया प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने माता कर्मा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया भाजयुमो कार्यकर्ता उसके पश्चात नगर भ्रमण के लिए बाइक रैली को गाजे बाजे के साथ आगे बढ़ाते हुए चले और अग्रसेन चौक पर रुक कर महिला मोर्चा व कन्याशक्ति संयोजिकाओं द्वारा उनका तिलक चंदन से स्वागत किया गया। बाइक रैली से शहर भ्रमण कराते हुए श्री भगत को तीन देसी मां दुर्गा मंदिर लाया गया जहां पर संगठन की रूपरेखा के अनुसार स्वागत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें समस्त अतिथियों ने भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी वह दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाया भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से मेरा बाइक रैली व जगह जगह तिलक चंदन के माध्यम से अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया आप सभी भाजयुमो कार्यकर्ता अपने जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में धन्यवाद के पात्र हैं मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं चाहती भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को बूथ में जाने की आवश्यकता है जहां हम स्थानीय समस्याओं को सोशल मीडिया के साथ उजागर करने का काम करेंगे और इस निकम्मी भूपेश सरकार की फेलियर योजना को जनता के समक्ष रखने का काम करेंगे निश्चित ही युवा मोर्चा का कार्यकर्ता को और भी कमर कसने की आवश्यकता है जिस माध्यम से वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में हम 2023 मिशन में कामयाब होंगे और मैं यह बात बहुत विश्वास के साथ कह रहा हूं कि 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो उसमें युवा मोर्चा का अहम योगदान रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की रीढ़ की हड्डी युवा मोर्चा है युवा मोर्चा की दम पर ही 2023 में चुनाव लड़ने का काम करेंगे और युवा मोर्चा और भी मजबूती के साथ काम करेगा तो आने वाले समय में हम कमल खिलाने का काम करेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा किस जिले में सबसे बेहतर तरीके से भाजपा के साथ सहयोगी बनकर काम कर रहा है तो वह युवा मोर्चा है इसी तरीके से और भी मेहनत करने की आवश्यकता है पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस उत्साह ऊर्जा के साथ आप सभी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार से बूथ की लड़ाई लड़ने को भी तैयार रहिए काम यदि कोई कर रहा है भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को उनके जिला अध्यक्ष के साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी बहुत जोरदार तरीके से काम कर रहे हैं तभी सूरजपुर का नाम प्रदेश की सूची में अव्वल है आने वाले समय में और भी मजबूत थी किसान संगठन को आगे ले जाने की आवश्यकता है भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं कि आप लोगों ने जिस प्रकार से उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रदेश अध्यक्ष जी का प्रथम आगमन पर स्वागत किया है आपकी इस उत्साह और झांसी में प्रदेश अध्यक्ष जी को अवगत कराना चाहता हूं कि 2023 के चुनाव में सूरजपुर जिला के 3 सीट में कमल खिलाने का काम युवा मोर्चा करेगी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में हम काम करेंगे और इस कांग्रेस की निकम्मी सरकार को इस युवा मोर्चा के माध्यम से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे जिला प्रभारी विकास झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में यदि सबसे बेहतर काम की सूची निकाली जाए तो सूरजपुर का नाम जरूर शामिल होगा कि क्यों यह युवा मोर्चा के मेहनत का परिणाम रहेगा जिस प्रकार से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रत्येक संगठन के कामों को आगे बढ़ाते हैं निरंतर ऐसी गतिविधि रही तो भूपेश की सरकार को जाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगने वाला है अन्य वक्ताओं ने भी मंच को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दिया है तत्पश्चात भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के संकल्प अनुसार कि जब तक कि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ से नहीं हटेगी तब तक वह फूल माला नहीं पहनेंगे इस विषय का सम्मान करते हुए भी प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह के रूप में सप्रेम भेंट किया और हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुसार उन्हें हाथ से बनाया हुआ हल मुकुट बास की टोपी तीर धनुष श्री फल साल भगवा गमछा जैसे संस्कृति के प्रतीक चिन्हों से उनका स्वागत किया। और संकल्प लिया हम सभी मजबूती के साथ काम करते हुए छत्तीसगढ़ की निकम्मी सरकार को हटाने का काम करेंगे और छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने का काम करेंगे स्वागत कार्यक्रम मैं पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अजय गोयल जिला महामंत्री राजेश महलवाला थलेश्वर साहू संदीप अग्रवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा पुष्पा सिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री सतनारायण सिंह पंचायत सदस्य प्रभारी लोकेश पैकरा भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती जिला प्रभारी भाजयुमो विकास झा सह प्रभारी अभय साहू ललित गोयल नगर मंडल अध्यक्ष अजय भाजपा मीडिया प्रभारी जिला प्रदीप द्विवेदी कौशल सिंह सुरेश मरकाम अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांति सिंह मोहिनी झा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता नाजिया खान मनी बग्गा नीतेश सोनी छोटू साहू समेत जिले के पदाधिकारी उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह सूरज सेठी यशवंत सिंह महामंत्री सावन गोयल दुर्गा गुप्ता उस अध्यक्ष निलेश जायसवाल सुमित साहू मंत्री संत लाल प्रजापति अभय तिवारी राजेश साहू देव गुप्ता वेद प्रकाश सिंह मीडिया प्रभारी विजय गुर्जर संदीप जयसवाल सोशल मीडिया प्रभारी सचिन तायल राजेंद्र पाटील विश्वजीत सोनी प्रशिक्षण प्रमुख दीपेंद्र दुबे विराट सिंह आशा मिश्रा संजय राजवाड़े रविंद्र जयसवाल विवेक अग्रवाल सुंदर लाल सिंह कृष्णपाल आनंद शर्मा मण्डल अध्यक्ष पुनीत पाठक अमन प्रताप सिंह राजू जायसवाल सुरेश सोनी नीरज गुर्जर पवन वर्मा अवनीश सिंह किशन देवांगन विजेंद्र कश्यप संतोष यादव दौलत प्रताप सिंह सुनील साहू सत्यम विश्वकर्मा महेंद्र यादव प्रदीप साहू हरि नारायण यादव मोहर साय बीपी जैस्वाल अरुण सिंह चंदन विश्वकर्मा राजेंद्र गुर्जर विश्वरंजन गुर्जर जीतू मानिकपुरी उपेंद्र सिंह सुरजीत कुमार अकाश कुमार शिव कुमार संदीप दुबे अभिषेक गुप्ता शांतनु सिंह चौहान अनुराग रंजन सिंह सनी मिश्रा संस्कार अग्रवाल प्रीतम सोनी संजू सोनी राकेश महाराज रंजन सोनी पंकज सोनी अभिषेक मंडल ज्ञान प्रकाश दुबे विकास तिवारी राहुल जायसवाल प्रवीण गुप्ता विनय तिवारी ओपी सिंह सूरज सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply