लखनपुर@भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नंद कुमार साय का स्वागत

Share


आरक्षण मामले में नंद कुमार साय ने छत्तीसगढ़ सरकार पर घोर लापरवाही का लगाया आरोप

-मनोज कुमार-
लखनपुर 08 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय का 8 अक्टूबर दिन शनिवार की सुबह लगभग 11ः30 बजे लखनपुर भाजपा नेता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास पर आगमन हुआ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया है। नंद कुमार सायं ने भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करते हुए पार्टी संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। मीडिया से चर्चा करते हुए जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय ने कहा की हाईकोर्ट के फैसले से आदिवासियों का आरक्षण फिर 32त्न से घटकर 20त्न हो गया है जो कि बीजेपी के शासन काल में 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत आरक्षण किया गया था। छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण को लेकर सरकार ने घोर लापरवाही की है। कोर्ट के फैसले आने से पहले सरकार के द्वारा आरक्षण को लेकर जो तथ्य सामने रखने चाहिए थे उन्होंने वह तथ्य कोर्ट के सामने नहीं रखा। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। जिसकी शुरुआत अंबिकापुर में संभाग स्तरीय विरोध प्रदर्शन शनिवार को दोपहर लगभग 1ः00 बजे बिलासपुर चौक नेशनल हाईवे जाम कर किया जायेगा। राजेश अग्रवाल के निवास पर भोजन पश्चात अंबिकापुर के लिए प्रस्थान किए इस दौरान उनके साथ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, ओबीसी भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, मंडल महामंत्री सत्यनारायण साहू, सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, तबरेज आलम, सहदुल खान, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply