गुजरात@गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने उतारी नेताओ की फौज

Share


केद्रीय मत्रियो को सौपी गई अलग-अलग जिलो की कमान
गुजरात , 06 अक्टूबर 2022।
गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी कमर कस ली है। भाजपा के समक्ष गुजरात मे सत्ता मे वापसी करना एक बड़ी चुनौती है। पिछले 27 सालो से भाजपा लगातार गुजरात मे सत्ता मे बनी हुई है। इस बार भी भाजपा सत्ता मे वापसी के लिए मजबूत चुनावी रणनीति के साथ मैदान मे उतरने वाली है। यही कारण है कि केद्रीय मत्रियो को अब गुजरात मे अलग-अलग जिलो की जिम्मेदारी दी जा रही है। भाजपा की ओर से यह फैसला ऐसे समय मे हुआ है जब हाल मे ही नरेद्र मोदी और अमित शाह दोनो ही गुजरात दौरे से वापस लौटे है। हालाकि, भाजपा लगातार राज्य के विधानसभा चुनाव मे केद्रीय मत्रियो की फौज को उतारती रही है। कही भी चुनाव हो, भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान मे रहती है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक अलग-अलग दिन गुजरात के अलग-अलग जिलो मे केद्रीय मत्री जाएगे और जिलो के हिसाब से रणनीति भी तय करेगे। मीनाक्षी लेखी को जहा तापी भेजा गया है तो वही बीएल वर्मा खेड़ जिले मे रहने वाले है। 7 अक्टूबर को 6 केद्रीय मत्री गुजरात मे होगे। पचमहाल जिले मे वीरेन कुमार होगे। वही स्मृति ईरानी को आणद जिले की जिम्मेदारी दी गई है। साध्वी निरजन ज्योति अहमदाबाद मे होगी। अजय भट्ट अरावली मे जबकि भूपेद्र यादव अमरेली मे रहेगे। किरण रिजिजू के भावनगर जिले मे कार्यक्रम है। ऐसे ही 8 नवबर को 3 केद्रीय मत्री, 9 नवबर को 2 और 10 नवबर को 3 केद्रीय मत्री गुजरात मे अलग-अलग जगह पर मौजूद रहेगे।
जिन केद्रीय मत्रियो को गुजरात मे भेजा जा रहा है उसमे प्रतिमा भौमिक, अर्जुन मुडा और गिरिराज सिह का भी नाम शामिल है। हालाकि, इसको लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। गुजरात मे अपना भविष्य देख रही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सयोजक अरविद केजरीवाल ने भाजपा के इस कदम पर जबरदस्त तरीके से तज कसा है। उन्होने ट्वीट कर लिखा कि खबर है कि गुजरात के हर जि़ले मे बीजेपी एक एक केद्रीय मत्री या किसी मुख्यमत्री की ड्यूटी लगा रही है। बाप रे! इतना डर? ये डर आम आदमी पार्टी का नही है। ये डर गुजरात के लोगो का है जो बीजेपी से बहुत नाराज़ थे और अब तेज़ी से “आप” का दामन थाम रहे है।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply