अम्बिकापुर@शारदीय नवरात्र पंडालों में विराजीं मां दुर्गा,दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Share

अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। शारदीय नवरात्र पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा पंडालों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी के स्वरूप का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कोरोना महामारी के बाद श्रद्धालु दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विभिन्न समितियों द्वारा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। वहीं सष्टि के अवसर पर दुर्गा बाड़ी में भी बंग समाज द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। वहीं शहर के गुदरी चोक पर नव जागरूक सेवा समिति द्वारा पिछले 25 वर्षों से मां दुर्गा की स्थापना पंडाल में की जा रही है। समिति द्वारा 25वां रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। पीछले वर्ष कोरोना कल होने की वजह से विधिवत पूजा अर्चना नहीं की गई थी। इस वर्ष भव्य आयोजन किया जा रहा है। यहां पंडांल को केदारनाथ मंदीर का रूप दिया गया है। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। शहर में लगभग 1 दर्जन से अधिक स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए। कई समिति द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया, गरबा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शहर के गुदरी चोक पर नव जागरूक सेवा समिति द्वारा महारण प्रताप के प्रतिमा के पास आकर्षक पंडाल बनाया गया है। समिति द्वारा रविवार की रात के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जगत जगह सामूहिक डांस में चयन प्रतिभागियों की पस्तुती होगी। वहीं समिति द्वारा स्वच्छता सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं नव जागरूक सेवा समिति द्वारा 4 अक्टूबर को रतजगा का आयोजन किया जा रहा है।पंडाल को आकर्षक लाइट से विस्तृत रूप से सजाया गया है। हर रोज समिति द्वारा भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही संध्या आर्ती के पश्चात फैसी ड्रेस,रंगोली व डांडिया प्रतियोगियाता आयोजि किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही पूरा शहर भक्तिमय बना हुआ है। मां शारदा की आराधना में लोग जुटे हुए हैं। शहर के अधिक पूजा पंडालों में नवरात्रि के पहले दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है और पूजा अर्चना की जा रही है। वही बंग समाज सहित अन्य समितियों द्वारा भी सृष्टि के अवसर पर मां की प्रतिमा पंडाल में स्थापित की गई। पहले दिन मां का मुख खोला गया। इसके बाद सतमी के अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के साथ समिति द्वारा जगह-जगह विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।
बंद रहेंगे मां महामाया के पट
मां महामाया मंदिर का पट 3 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक बंद रखा जायेगा। सुबह 10 बजे से मां की विशेष अष्टमी पूजा एवं सायं 3 बजे से विशेष श्रृंगार पूजा(संधि पूजा) के दौरान आम श्रदालुओं के लिए मंदिर का पट बंद रहेगा। 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे के पूर्व एवं सायं 4 बजे के बाद अन्य दिनों की भांति नियमित दर्शन एवं पूजन किया जा सकेगा। कृपया व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply