बैकुण्ठपुर@किसान कल्याण संघ जिला कोरिया में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्षों के बैठक संपन्न

Share

बैकुण्ठपुर 30 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। कोरिया किसान कल्याण संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मनीष साहू एवं महिला प्रकोष्ठ सुखनी बाई कुर्रे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा किसान कल्याण संघ का जिला कोरिया में गायत्री मंदिर परिसर में माता गायत्री की पूजा अर्चना कर  बैठक आहूत की गई, जिसमें किसान कल्याण संघ के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी एवं किसान भाई बहनों के द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ से सम्मानित करते हुए संगठन के बारे में जानकारी दिया गया, जिसमें किसान कल्याण संघ के आए हुए सभी जिले के पदाधिकारियों के द्वारा संगठन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव के द्वारा दूरभाष से जानकारी लिया गया, जिसमें अध्यक्ष के द्वारा किसान कल्याण संघ के 12 बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी दिया गया, इसमें संगठन के पदाधिकारी के साथ किसान भाई बहनों ने ध्यान लगाते हुए संगठन के बारे में सुना और आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हुए एवं सभी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए, बैठक में विशेष रुप से किसान कल्याण संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीष साहू एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुखनी बाई कुर्रे उपस्थित रहे साथ में किसान कल्याण संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिला मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में देवेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया, सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष कोरिया मनोनीत किया गया, सुजीत सिंह खंडगवा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया, गिरधारी लाल सोनवानी सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष, बृजमोहन सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष सोनहत, बिंदिया दुबे पटना ब्लॉक अध्यक्ष, दिव्या कोरी पटना ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ का चयन किया गया, बैठक में विशेष रूप से आसपास के किसान भाई-बहन एवं किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे, बैठक में आप सभी का आगमन किसान कल्याण संघ के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा, इन्हीं सब चीजों को देखते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के तरफ से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।


Share

Check Also

रायपुर,@ पुलिसकर्मियों को मिला दीपावली का तोहफा

Share @ टीआई के पद पर मिली पदोन्नति, आदेश जारी… रायपुर,25 अक्टूबर 2024 (ए)। राज्य …

Leave a Reply