अम्बिकापुर@भूपेश जनजाति हितैशी होने का रच रहे हैं ढोंगःपूर्व गृहमंत्री

Share

अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार जनजाति हितैशी होने का ढोंग रचा रही है, अगर उच्च न्यायालय के समक्ष सही पहल किया गया होता तो उक्त अधिनियम को अपास्त नहीं किया गया होता। उन्होंने कहा कि रमन सिंह के समय भाजपा की सरकार ने दिसंबर 2011 में जनजाति समाज को प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में 32 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था और 2018 सरकार रहते तक यह कानून लागू रहा, उच्च न्यायालय में याचिका दायर होने के बाद भाजपा सरकार द्वारा 2018 तक जनजाति समाज के हित में मजबूती के साथ खड़ा होकर उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखते आ रहे हैं, जिसके कारण आरक्षण यथावत रहा परंतु कांग्रेस की सरकार आने के बाद से जनजाति समाज के साथ षड्यंत्र होना प्रारंभ हो गया और जानबूझकर जनजाति वर्ग के पक्ष में ठीक से उनका पक्ष नहीं रखा गया, परिणाम स्वरुप माननीय उच्च न्यायालय में जनजाति समाज के खिलाफ ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय सामने आया है। उक्त बातें गुरुवार को अंबिकापुर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने कही उन्होंने कहा कि। इस दौरान पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि पहले भी कांग्रेस की सरकार ने अनुसूचित जनजाति वर्ग को छलने का काम किया है , छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पदोन्नति में आरक्षण के नया नियम बनाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 3 साल लगाए, उच्च न्यायालय में इस पदोन्नति नियम 2003 को भाजपा सरकार ने अपने पूरे 15 साल के कार्यकाल तक कानूनी चुनौती से बचा कर रखा, परंतु कांग्रेस की सरकार आते ही मूल कंडिका 5 फरवरी 2019 को पास हो गई, तब से लेकर अब तक पदोन्नति में आरक्षण का कोई रास्ता भूपेश बघेल की सरकार ने नहीं निकाला है, भूपेश बघेल के सरकार बनने के बाद से पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा ने भी संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, बिहारी तिर्की, धनाराम नागेश, अंकित तिर्की, निशीकांत भगत पुरन टेकाम सहित अन्य लोग शामिल रहे।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply