अम्बिकापुर@स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ग्राम फतेहपुर से सुखरी तक की पदयात्रा,सुनी लोगों की समस्याएं

Share

अम्बिकापुर 21 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। भारत जोड़ो यात्रा के 12 वें दिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम फतेहपुर से सुखरी तक पैदल यात्रा की। हर मजरे टोले में जाकर लोगो से मिले उनकी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। सूरजपुर जिले की सीमा से लगे अम्बिकापुर विधानसभा के अंतिम ग्राम फतेहपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने नव उन्नयित हाई स्कूल का उद्घाटन किया। छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती। छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही है। सरकार साधन और संसाधन उपलब्ध करा सकती है, इसका इस्तेमाल करना आप सब की जिम्मेदारी है। यहां से पदयात्रा करते हुए कांग्रेसजन सुखरी सपना पहुचें। भारत जोड़ो का नारा लगाते पदयात्रियों का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री को देर से हुई बरसात की वजह से धान की खेती प्रभावित होने और सड़क की खराब स्थिति से अवगत करा जल्द सुधार कराने की मांग की। सिंहदेव ने ग्रामीण जनो को आश्वस्त किया बरसात के बाद सड़क सुधार हो जाएगा। उन्होंने किसानों को वैकल्पिक खेती और गिरदावरी के समय सूखे की स्थिति के अनुसार मुआवजा प्रकरण तैयार कराने कहा। इस दौरान एआईसीसी सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, विनय शर्मा बंटी, अरुण मिश्रा, मो. इस्लाम, शैलेन्द्र सोनी, विनय गुप्ता, सुदामा कुर्रे, नुरुल अमीन सिद्दीकी, गोलू, दुर्गेश गुप्ता, आशीष वर्मा, गुरप्रीत सिद्धू, विजय सिंह, मदन जायसवाल, मग्गू सिंह, रजनीश सिंह, प्रभात रंजन सिन्हा, कलीम अंसारी, बाबू सोनी, अविनाश, विकास केसरी, पंकज शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, नीतीश चौरसिया, जमील खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ संयोजक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बताया कि कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा के तर्ज पर देशभर में हो रही पदयात्रा में सरगुजा का प्रदर्शन संभवत: सबसे बेहतर है। सरगुजा के कांग्रेस जनों ने अब तक सवा सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। पदयात्रा का बेहतर परिणाम सामने आ रहा है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लोगो के बीच जाकर न सिर्फ उनकी समस्याएं सुन रहे हैं बल्कि उसका यथासंभव निराकरण कर रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेसजनों द्वारा घर घर दस्तक देकर महंगाई बेरोजगारी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार की विफलता के संबंध में लोगो को बताया जा रहा हैं। लोग महंगाई और बेरोजगारी से तंग है। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के लोग जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने सांप्रदायिक धु्रवीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं, जनता इनके मंसूबों को भलीभांति समझ चुकी है।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!