बैकुण्ठपुर@प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सिर्फ दो नेताओं के ही पोस्टर से छाया रहा बैकुंठपुर शहर

Share

  • विपक्षी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन ऐसा लगा कि सत्ता पक्ष के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन है
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए
  • बैकुंठपुर से पटना तक लगा डॉक्टर साहब का फ्लेक्स।
  • प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में शैलेश शिवहरे और डॉक्टर राकेश शर्मा से पीछे हो गए पूर्व कैबिनेट मंत्री
  • जितना स्वागत सत्ता पक्ष के प्रदेश अध्यक्ष का नहीं हुआ उतना स्वागत विपक्ष के प्रदेश अध्यक्ष का देखने को मिला


-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। 15 साल सत्ता का सुख भोग सत्ता से बाहर हुई भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापस आने अपना पूरा दमखम लगाती नजर आ रही है और इसका आगाज कोरिया जिला पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से होता नजर आया जो सत्तापक्ष के प्रदेश अध्यक्ष से भी वृहद स्वागत कार्यक्रम रहा और जगह जगह प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत करते भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष का सर्वप्रथम नवीन जिले एमसीबी में जगह जगह स्वागत हुआ तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष बैकुंठपुर पहुँचे जहां शनिवार को उनका जगह जगह स्वागत हुआ।
बैकुंठपुर में स्वागत पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवम भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी के आवास के पास हुआ जहां देवेंद्र तिवारी व उनके समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया उसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय कोरिया में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया जहां जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का कोरिया जिले में स्वागत किया। स्वागत के क्रम में ग्राम भाडी में साहू समाज द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया वहीं आदर्श चौक पटना में मण्डल पटना भाजपा के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत डुमरिया ग्राम में लक्ष्मण राजवाड़े के घर के सामने भी हुआ जो भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं साथ ही पार्टी के सबसे वफादार कार्यकर्ता भी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कोरिया जिला आगमन पर पूरा जिला भाजपामय दिखा और पूरा स्वागत कार्यक्रम सत्ताधारी दल के किसी भी नेता के आगमन पर होने वाले स्वागत कार्यक्रम से वृहद दिखा जहां भाजपा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की संख्या भी सत्ताधारी दल से कहीं अधिक दिखी।
पोस्टर बैनर से शहर सहित आसपास की सड़क किनारे की पोलें पटी दिखीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कोरिया जिले में जिला मुख्यालय की सड़कों के किनारे की पोलें और पोस्टर लगाने वाले स्थान पटे नजर आए। भाजपा के नेताओ ने जमकर पोस्टर लगाए और प्रदेश अध्यक्ष में आगमन को यादगार बनाने में और भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जिले की सरहद से अगली सरहद तक हर जगह स्वागत के पोस्टरों से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता नजर आए।
देवेंद्र तिवारी, शैलेश शिवहरे सहित डॉक्टर राकेश शर्मा ने लगवाए सबसे अधिक पोस्टर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा सबसे ज्यादा पोस्टर लगवाए गए, सबसे अधिक पोस्टर लगवाने वालों में भाजपा के जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे व डॉक्टर राकेश शर्मा अव्वल रहे और शहर में सबसे अधिक इन्ही के स्वागत पोस्टर नजर आए। पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े पोस्टर मामले में पिछड़ते नजर आए और शहर में उनके पोस्टर कम नजर आए।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply