Breaking News

अम्बिकापुर@कई संस्थानों में लगे अग्निशामक यंत्रों की गई जांच

Share

अम्बिकापुर 15 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। अग्निशामक के जिला अधिकारी निरीक्षक योग्यता साहू एवं उप निरीक्षक संजय गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार मिशन अस्पताल, होली क्रॉस स्कूल, मल्टीप्लेक्स जेसीएम, वसंधरा मल्टीप्लेक्स में लगे अग्निशामक यंत्रों की जांच की गई। सबसे पहले जिला अग्शिामक विभाग की टीम मिशन अस्ताल पहुंची। अस्पताल में लगे फायर सेफ्टिक सिलेंटर की जांच की गई। जांच में सिलेंटर सही पाया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा सिलेंडर क रिफिलिंग समय पर कराई गई थी। इसके बाद टीम ने अस्पताल में लगे अग्निशामक यंत्र के मुख्य उपकरण की जांच की गई। जो सही पाया गया। पर इस यंत्र को आपात स्थिति में कैसे अपरेट करनी है और इसके लिए ऑपरेटिर की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन द्वारा नहंी की गई है। केवल उपकरण लगाए गए थे। इसके बाद टीम होली क्रॉस स्कूल, मल्टीप्लेक्स जेसीएम, वसंधरा मल्टीप्लेक्स में की जांच की गई। इन स्थानों पर अग्निशामक यंत्र के कई उपकरणों में कमी पाई गई। जिसे विभाग द्वारा प्रबंधन को नोटिस देकर दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल एवं बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्र होना अनिवार्य है। इस यंत्र का समय-समय पर जांच होते रहना चाहिए। जिसमें अग्निशामक सिलेंडर में सीओ2 की जांच की गई। इसके माध्यम से तीन तरह का आग को बुझाने वाला रसायन होता है। आग लगने पर इलेक्टि्रक एवं गैस पर बहुत जल्दी काबू पाया जाता है। तेल, पेट्रोल, डीजल से आग लगने पर इसे काबू करने के लिए फोम का यूज, फायर वाल्व के कार्यों के विषय में हॉस्पिटल संचालकों को विस्तार से जानकारी दी गई।
वोर्षिक निरीक्षण के दौरान दिए गए कई निर्देश
जिला सेनानी नगर सेना अम्बिकापुर संभागीय सेनानी आरके पाण्डेय द्वारा प्रभारी जिला सेनानी योग्यता साहू के साथ विभाग में उपलब्ध संसाधनों एवं अग्निशमन ईकाई एसडीआरएफ के जवानों का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सर्वप्रथम पीसीव्ही शिवनाथ राजवाडे द्वारा परेड की सलामी दी गई। उसके बाद जवानों का मार्च पास्ट कराया गया। परेड में जिला पुलिस बैण्ड के सदस्य निर्धारित परिधान में मौजूद थे। इस दौरान वर्तमान में नगर सेना कार्यालय परिसर अंतर्गत संभाग स्तरीय अधिनायक रिफ्रेशर कोर्स का संचालन भी किया जा रहा है। जिसमें संभाग के समस्त जिलों के अधिनायकों को शामिल किया गया है। जवानों की समस्याओं से अवगत होते हुए संभागीय सेनानी द्वारा तत्काल मौके पर समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को निर्देश दिया गया।
सम्मेलन की समाप्ति पश्चात् जवानों को प्रदाय किये गये शासकीय सामग्रियों का निरीक्षण किया गया जिसका उद्देश्य सरकारी सामग्रियों का उचित रख रखाव होता है। मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशानुसार संभागीय सेनानी आरके पाण्डेय द्वारा नगर सेना तथा अग्निशमन, एसडीआरएफ में उपलब्ध वाहनों तथा नगर सेना परिसर में सैनिकों की आवास व्यवस्था तथा कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाये गये उत्कृष्ठ प्रदर्शन को पुरस्कृत भी किया गया निरीक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यालय के उपनिरीक्षक संजय गुप्ता संभागीय कार्यालय केसुरेश गुप्ता एएसआइ (एम) हवलदार शिवनाथ राम तथा लगभग 250 कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!