अम्बिकापुर@धूमधाम से विसर्जन किया गया भगवान गणेश की प्रतिमाएं

Share


बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति ने समितियों द्वारा निकाली गई झांकियों का किया स्वागत

अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। अंबिकापुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े धूमधाम के साथ किया गया। विधि विधान से पूजन और आरती के बाद नाचते गाते हुए बड़े उत्साहित भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ शहर भ्रमण करते हुए मनोरम झांकी निकाली।
अंबिकापुर के कई जगहों पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन के मद्देनजर बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति अंबिकापुर द्वारा स्वामी विवेकानंद चौक पर बृहद रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की आरती से की गई।
गणेश पूजन समितियों द्वारा मनमोहक दर्शनीय झांकी निकाली गई। घड़ी चौक पर बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति द्वारा सभी झांकियों का स्वागत एवं पूजन किया गया। झांकियों में प्रमुख रूप से सिंह क्लब सेवा समिति भट्टी रोड़ गली, मनोज गुप्ता जयस्तम्भ चौक, जागृति नव युवक मण्डल जयस्तम्भ चौक, देवीगंज रोड नव निर्माण मंच देवीगंज रोड, देवीगंज रोड सेवा समिति, सत्तीपारा सेवा समिति, गजानन्द सेवा समिति रोड, महावीर वार्ड केदारपुर गणेश सेवा समिति, साईं क्लब गणेश उत्सव समिति चर्च रोड़, श्री राम सेना सेवा समिति चर्च रोड, श्री गजानन्द सेवा समिति ठनगन पारा, हाथी पखना, सत्तीपारा नेहरू वार्ड सत्ती मंदिर, प्रिंसेज कॉटेज तुर्रा पानी, किन्नर समाज महादेव गली, बोरिपारा नीव सेवा समिति शिकारी रोड, देवीगंज नवनिर्माण सेवा समिति, बसदेवा पारा सेवा समिति, साई सेवा समिति चर्च रोड, रिद्धि सिद्धी सेवा समिति भट्टी रोड, सिद्धि विनायक सत्तिपारा एवं अन्य झांकियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गुरप्रीत सिंह बाबरा अध्यक्ष छग राज्य खाद्य आयोग, अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कमेटी, शफी अहमद अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड, अजय तिरकी महापौर, अजय बंसल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ, कौशलेंद्र पांडेय अध्यक्ष सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाजद्ध, करता राम गुप्ता, राकेश गुप्ता, द्वितेंद्र मिश्रा, डॉक्टर श्रोती असाटी, संजय अम्बष्ट अधिवक्ता, बंशीधर उरांव, शुभांगी बिहाड़े, अशोक दुबे अधिवक्ता, दुर्गेश गुप्ता, रविंद्र तिवारी अध्यक्ष कैट, विद्यानंद मिश्रा, विनोद दुबे, डीके सोनी अधिवक्ता, आरके शुक्ला शिव सेना, विकास वर्मा पार्षद, चरणजीत सिंह अध्यक्ष गुरु सिंह सभा, जन्मेजय मिश्रा, प्रकाश रॉय, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल नेता साहित शहर के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए उन्होंने निकले झांकियों में भगवान गणेश की आरती उतारी विसर्जन के लिए विदा किया। प्रशासनिक अधिकारी अतिथियों में कुंदन कुमार कलेक्टर सरगुजा, भावना गुप्ता पुलिस अधीक्षिका सरगुजा, विनय कुमार लंगेह सीईओ, विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अखिलेश कौशिक सीएसपी शामिल रहे।
पर्यावरण संतुलन के प्रति किया गया जागरुक


भगवान महावीर वार्ड से डीसी रोड के राजा फॉरेस्ट कॉलोनी की झांकी निकली गई। झांकी में गाजे बाजे के साथ पुरुष महिलाओं एवं नव युवकों द्वारा देश के लिए अपने प्राणों की शहादत देने वाले शूरवीरों की झांकियों द्वारा प्रस्तुति दी गई एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करते हुए समिति के द्वारा 75 पौधे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक समिति को सौंपे गए। समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया, संतोष बिहाड़े, राजीव अग्रवाल, हरमिंदर सिंह टिन्नी और नीलेश सिंह ने बताया कि उक्त पौधे महामाया पहाड़ ऑक्सीजन पार्क स्थित हाथी पखना गणपति धाम में समिति के सभी सदस्यों द्वारा रोपित किये जायेंगे। वहीं गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए किन्नर समाज में उदाहरण प्रस्तुत किया। किन्नर समाज के झांकियों को देखकर भक्तगण भावविभोर हो गए। समिति द्वारा झांकी की पूजा अर्चना की गई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गये। जिसमें 30 प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। वाराणसी चिरमिरी जैसे दूरस्थ जगहों से आए कलाकारों ने अपने जलवा बिखेरे। उपस्थित भक्त जनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply