अम्बिकापुर@भारत जोडो यात्रा की शुरुआत को लेकर कार्ययोजना पर विस्तार से हुई चर्चा

Share

अम्बिकापुर, 06 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। भारत जोडो यात्रा के संदर्भ सरगुजा जिले में सम्पादित होने वाली गतिविधियों के सदर्भ में बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में संपन्न हुई। मिटिंग में भारत जोडो यात्रा की शुरुआत के समय के लिये जारी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मिटिंग की शुरुआत में सरगुजा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा दी गयी। उन्होंने बताया कि भारत जोडो यात्रा की पूरी अवधि में सभी विकासखंड में 15 दिनों की पदयात्रा होगी। प्रारंभ में दिनांक 8, 9 एवं 10 सितंबर को यात्रा अनिवार्य रुप से होगी। इसके उपरांत शेष 12 दिनों की यात्रा हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां अपने अपने क्षेत्र में कार्ययोजना बनायेंगी। यात्रा के दौरान सभी पोलिंग बूथ एवं उसके समस्त मतदाताओं से संपर्क कर उनसे देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्या पर चर्चा कर उनका मत प्राप्त किया जायेगा। साथ ही उनसे स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर निदान का प्रयास किया जायेगा। इन 15 दिनो के अतिरिक्त ब्लॉक कमेटियां भारत जोडो यात्रा की 150 दिनों की यात्रा अवधि में स्वैच्छिक रुप से अतिरिक्त यात्रायें भी करना चाहती हैं, तो वो कर सकेंगी। भारत जोडो यात्रा की शुरुआत में 7 सितंबर बुधवार को यात्रा के शुभारंभ के लाईव स्टि्रमिंग की व्यवस्था जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में किया जायेगा। सभी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भी लाईव स्टि्रमिंग की व्यवस्था की जा रही है। 8 सितंबर से स्थानीय स्तर पर प्रारंभ होने वाली पदयात्रा भारत जोडो यात्रा के समय सारणी अनुसार सुबह 7 बजे से 10ः30 एवं उसके उपरांत 3 बजे से 6ः30 बजे तक होगी। मिटिंग में पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, अरुण मिश्रा, अरविंद सिंह, गप्प्पू मो0 नुरुल अमीन, सत्येन्द्र नाथ तिवारी सहित कई कार्याकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, मो0 इस्लाम, गीता श्रीवास्तव, गीता प्रजापति, हेमंत तिवारी, प्रमोद चौधरी, सुधांशु गुप्ता, चित्रा मिश्रा, शकीला सिद्धकी, हमीदा, साधना कश्यप, शांतनु मुखजी, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, अशफाक अली, राजनीश सिंह, नितेश चौरसिया, रशीद अहमद असांरी, विरेन्द्र पाठक, मो0 निकी खान, जमील अंसारी, दिनेश शर्मा, पंकज शुक्ला, संदीप सिन्हा, विकास शर्मा, अशोक कुमार जायसवाल सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply