अम्बिकापुर@सीएएफ का जवान आधी ड्यूटी छोड़ पहुंचा घर,कीटनाशक सेवन कर दी जान

Share

अम्बिकापुर,04 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। . सीएएफ 12वीं बटालियन रामानुजगंज में पदस्थल एक जवान 3 सितंबर की सुबह आधी ड्यूटी कर अपने घर पहुंचा और किचन में जाकर सल्फास घोल कर पीने लगा। पत्नी देखी तो उसे छिनने की कोशिश की तब तक कीटनाशक का कुछ हिस्सा पी चुका था। परिजन उसे इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पतल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मानेन्द्र तिवारी पिता राम लखन उम्र 36 वर्ष ग्राम कठेरी थाना रीवा का रहने वाला था। वह सीएएफ का जवान था। इसकी ड्यूटी रामानुजगंज 12वीं बटालियन में थी। वह रामानुजगंज में पत्नी के साथ रहता था। वह 3 सितंबर को ड्यूटी पर था। पर आधी ड्यूटी छोड़कर घर पहुंचा और सीधे किचन में जाकर कीटनाशक घोलकर पीने लगा। पत्नी पूनम की नजर पड़ी तो वह दौड़कर छीनने लगी। तब तक वह कीटनाशक का कुछ हिस्सा पी चुका था। जवान की पत्नी ने घटना की रिश्तेदार को दी। सूचना पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए रामानुजंज अस्पतल ले गए। हां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply