बैकुण्ठपुर@खबर के बाद व्यापार संघ के जिम्मेदार की आई सफाई

Share

व्यापारियों में संघ को लेकर दिखा आक्रोश उठने लगी है फिर से गठन की मांग

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर,21 अगस्त 2022 (घटती-घटना)।
घटती घटना अखबार में बीते दिनों क्या व्यापार संघ के आड़ में अधिकारियों पर दबाव बना कर लिया जा रहा काम? शीर्षक के साथ खबर प्रकाशन के बाद व्यापार संघ की जमकर किरकिरी हुई है। इस खबर से व्यापार संघ की गतिविधियों पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने संघ के इस कृत्य पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है तो वहीं कुछ व्यापारियों ने शहर में संघ का नये सिरे से गठन की मांग तेज कर दी है। बताया जाता है कि शहर के आधे से अधिक व्यापारी वर्तमान पदाधिकारी के अçड़यल रवैये से काफी नाराज हैं संघ के अध्यक्ष द्वारा हर व्यापारी को नीचा दिखाया जाता है जिससे कि व्यापार संघ में अब फूट पड़ने लगी है।
बताया जाता है कि घटती घटना अखबार में खबर प्रकाशन के बाद उक्त खबर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ तो वहीं उसके बाद आगे आकर संघ के अध्यक्ष ने अपने बचाव में प्रतिक्रिया भी दी है। सोशल मीडिया में तैर रही अध्यक्ष के बयान की चर्चा व्यापारियों में भी देखने को मिली है। सभी का कहना है कि संघ व्यापारियों को अंधेरे मे रखकर यदि गलत काम कर रहा है तो यह सर्वथा अनुचित है। किसी भी संघ के मुखिया का काम उस संघ में शामिल लोगों की मदद करना होता है न कि उसकी आड़ में अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपना व्यवसाय बढाना। शहर के व्यापारियों का मानना है कि इसके पहले भी संघ था लेकिन इस प्रकार की बात नही आई थी लेकिन इस बार ऐसी बाते सामने आ रही है जो कि घोर निंदनीय है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि संघ के अध्यक्ष द्वारा खबर प्रकाशन के बाद अपने आप को पाक साफ साबित करने के लिए सफाई भी दिया गया लेकिन कई व्यापारियों ने उस पर भी अपनी नाराजगी जताई है। संघ के अध्यक्ष के अनुसार संघ का कोई पदाधिकारी किसी व्यापारी का हक नही मार रहा है, संघ के अध्यक्ष के द्वारा जानबुझकर बरगलाने के लिए यह कहा जा रहा है कि व्यक्ति विषेष के द्वारा ऐसा आरोप लगाया जा रहा है तो वह आरोप साक्ष्य के साथ अपनी बात सार्वजनिक रूप से करें। अध्यक्ष के अनुसार संघ के पदाधिकारी इतने सक्षम हैं कि उन्हे दबाव बनाने की आवष्यकता नही है, अधिकारी और कर्मचारी राजनेताओं से डरते हैं संघ से नही। व्यापार संघ के अध्यक्ष द्वारा सड़क चौड़ीकरण पर अड़ंगा और कोरिया बचाव मंच के आंदोलन को लेकर भी अपनी सफाई दी गई है। लेकिन उनकी सफाई का असर किसी व्यापारी पर पड़ेगा ऐसा प्रतीत नही होता। क्योंकि पूर्व में जिस प्रकार सड़क चौड़ीकरण और कोरिया बचाव मंच में संघ की गतिविधियां देखने को मिली है उससे पहले से ही संघ के प्रति स्थानीय व्यापारियों में आक्रोष व्याप्त है। उक्त खबर के सामने आने के बाद आम जन में भी व्यापार संघ के प्रति नाराजगी का माहौल है।
संघ का फिर से किया जाये गठन
व्यापार संघ के जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा अपनी व्यवसाय बढाने जिस प्रकार से अधिकारियों पर गलत ढंग से दबाव बनाकर सप्लाई के लिए परेषान किया जा रहा है खबर प्रकाषन के बाद संघ की खूब किरकिरी हुई है, तो वहीं उसके बाद शहर के व्यापारी जगत में नए सिरे से गठन की मांग तेज हो गई है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि 3 साल पहले संघ का गठन किया गया था लेकिन इस बीच संघ ने किसी व्यापारी के हित में एक भी काम नही किया बल्कि अपना स्वार्थ सिद्व करने का काम किया है। कुछ व्यापारियों ने तो यहां तक बताया कि संघ के अध्यक्ष के द्वारा अपनी सफाई में कोरोना काल में भी काम करने का दावा किया गया है जबकि संघ द्वारा कोरोना काल में एक भी व्यापारी की मदद नही की गई कई छोटे व्यापारी आज बमुष्किल जीवन बसर कर रहे हैं लेकिन संघ ने कभी उनकी सुध नही ली। कुछेक व्यापारियों ने संघ के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुये कहा है कि कोरोना काल में उनके द्वारा अपनी वाहन में आवष्यक सामग्री आपूर्ति का पंपलेट लगाया गया था व्यापारियों ने सवाल किया है कि व्यापार संघ के अध्यक्ष को बताना चाहिये कि उनके द्वारा कौन सी आवष्यक सामग्री बिक्री का व्यापार किया जाता है जो कि कोरोना काल में आवष्यक था। संघ के अध्यक्ष की उक्त तमाम गतिविधियों को लेकर व्यापारी वर्ग में खासा आक्रोष है और सभी का कहना है कि संघ के बहाने अपना उल्लू सीधा करना एकदम गलत है। इस पर रोक लगना आवष्यक है प्रषासनिक अधिकारियों को भी चाहिये कि वे इस प्रकार गलत काम करने ंवाले व्यापारियों का सहयोग न करें। उनका कहना है कि संघ के निर्माण के समय कार्यकाल तय होना चाहिये और संघ का काम क्या क्या रहेगा यह भी निर्धारित किया जाना चाहिये। बहरहाल शहर में नए सिरे से संघ के गठन की मांग तेज हो गई है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply