रायपुर, 19 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ मे भाजपा का केद्रीय सगठन एक बार फिर बदलाव की तैयारी मे है। इस दफा राष्ट्रीय नेताओ के रायपुर प्रवास के फौरी बाद ही दो अहम पदो के लिए क्षेत्रीय सगठन के आला औहदेदारो द्वारा नामो का एलान किया जायेगा।
पार्टी सगठन के लिए चुनाव अभियान समिति और भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद के लायक नामो की तलाश पूरी हो चुकी है। बस दो नामो के लिए प्रदेश सगठन, क्षेत्रीय मत्री और प्रदेश प्रभारी की सहमति के बाद औपचारिक घोषणा होगी। विधानसभा चुनाव को महज़ 14 महीने है और ऐसे मे दो बड़े बदलाव के बाद सगठन चुनाव अभियान समिति का दारोमदार विधायक बृजमोहन अग्रवाल को सौप सकता है। क्योकि बृजमोहन का चुनावी प्रबधन और उनकी अभियान रणनीति से सभी वाकिफ है।
वैसे भी नेताप्रतिपक्ष और सगठन प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ से खुद को पहले ही अलग रखा था। अब उनके अनुभव और चुनाव अभियान की कुशलता के मद्देनज़र आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठित होने वाली अभियान समिति का जिम्मा मिलना तय है। इसी तरह भाजपा के लिए युवा मोर्चा किसी सजीवनी से काम नही ऐसे मे नए भाजयुमो अध्यक्ष के लिए पूर्व आईएएस ओपी चौधरी का नाम सबसे आगे है। हालाकि युवा मोर्चा अध्यक्ष के लिए उम्र निर्धारित है पर पार्टी सगठन ने पूर्व मे भी इस बधन को तोड़कर उम्रदराज़ को भी इस पद पर बिठाया है।
पूर्व आईएएस ओपी चौधरी छत्तीसगढि़या भी है, यूथ आइकॉन भी मने जाते रहे है और ओबीसी वर्ग से भी है। बता दे कि इस बार भाजपा प्रदेश मे ओबीसी वर्ग को ज़्यादा तवज्जो भी दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष और नेताप्रतिपक्ष मे कुर्मी-तेली तो अब अघरिया समाज को ओपी चौधरी के जरिये साधने के मूड मे है।
सीएम हाउस घेराव के बाद हो सकता है बदलाव
भाजपा युवा मोर्चा 24 अगस्त को करेगा सीएम हाउस का घेराव, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शामिल होगे। इसके लिए सगठन मे भाजयुमो अध्यक्ष का जिम्मा सम्हाल चुके पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियो को सफल बनाने का दारोमदार है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे बुधवार शाम को कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केद्रीय मत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही 24 अगस्त को युवा मोर्चा के मुख्यमत्री घेराव कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम मे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुच रहे है।
