कोरबा@राजस्व मंत्री के नेतृत्व में निकाली गई आजादी की गौरव यात्रा

Share

कोरबा, ,13 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। आजादी के 75वें हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर पूरे भारत में कांग्रेसियों द्वारा आजादी के परवानों को याद करते हुए आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। आजादी की गौरव यात्रा 09 अगस्त से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर 75 कि.मी. पदयात्रा प्रारंभ हुआ। बालको ब्लॉक अंतर्गत वार्ड क्र. 34 से वार्ड क्र. 42 तक की यात्रा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में तथा महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, श्रीकांत बुधिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति संतोष राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, विकास सिंह, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, बालको ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, जोन प्रभारी देवीदयाल वितारी, पंचराम आदित्य, वार्ड अध्यक्ष संजय सिंह, विकास डालमिया, आशीष राव, संजय बरेठ, बाबिल मिरी, लक्ष्मी नारायण साहू, बुद्धेश्वर चौहान, ए. अंसारी, दीपक टंडन, जीवेश कुमार, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, पार्षद कृपाराम साहू, गीता किरण, सम्बल कुंवर, पियूष पाण्डेय, एफ. डी. मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, मुन्ना खान, प्रभात डड़सेना, मनोज भारिया, नूर हसन, ए.डी. जोशी, राकेश पंकज, के. के. चौकसे, दीपक टंडन, शशीलता पाण्डेय, बल्लू थवाईत, राजू बर्मन, सुधीर शर्मा, प्रमोद डिगस्कर के विशेष उपस्थिति में राज्य सरकार के उपलब्धियों का पर्चा बांटते हुए वार्ड क्र. 34 लालघाट से वार्ड 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41 होते हुए वार्ड क्र. 42 रूमगड़ा शिवनगर में संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। इस मौके पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज से 80 सालों पहले 1942 में गांधी जी ने दो शब्द ‘‘भारत छोड़ो’’ अंग्रेजों के लिए कहा था। इन्ही दो शब्दों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानियों व कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे देशवासियों पर व्यापक प्रभाव पड़ा। यही दो शब्द ‘‘भारत छोड़ो’’ आंदोलन ने भारत में अंग्रेजी हुकूमत की बुनियाद को झकझोर दिया था। इस आंदोलन ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में एक अमिट तथा निर्णायक छाप छोड़ी।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे कहा कि वर्तमान परिवेश में देश के हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो का नारा देते हुए देशवासियों को आपसी भाई चारा के साथ रहने अपील कर रही है। आज जो लोग देश में अराजकता फैलाने में लगे हैं उन्हे रोकने का यही एक कदम कारगार सिद्ध हो सकेगा। जब हम सब भ्रातृत्व भाव की भावना से एकजुट रहेंगे तो कोई भी विद्रोही ताकत हमें अलग नहीं कर पाएगी।गौरव यात्रा के अंत में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, संतोष राठौर, दुष्यंत र्श आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर प्रकाश डाला। गौरव यात्रा को सफल बनाने में बालको ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!