Breaking News

कोरबा@ तिरंगा अभियान बैठक में पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहा तिरंगा अभियान कर भाजपा देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है

Share

कोरबा 07 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। जिला अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कटघोरा विधानसभा स्तरीय पांच मंडल की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन एवं भाजपा कोरबा जिला सह प्रभारी की विशेष उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। इसके पूर्व विभिन्न मंडलों में बैठक हो चुकी है। विधानसभा वार तिरंगा अभियान को लेकर प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। भाजपा जिला सह प्रभारी गोपाल साहू ने हर घर तिरंगा पहुंच सके इसके लिए कार्यकर्ताओं प्रभारियों एवं मंडल के अध्यक्ष गणों को निर्देशित किया एवं अपने मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया, साथ ही कार्यक्रम सफल हो इसके लिए रणनीति बनाकर कार्य करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा तिरंगा अभियान कोरबा जिला संयोजक लखन देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश हित के लिए अनेकों ऐतिहासिक निर्णय लिए गए साथ ही आज देश आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाएगी। तिरंगा अभियान राष्ट्रीय विचारधारा को जोड़ने का भारतीय जनता पार्टी का यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है ढ्ढ भारतीय जनता पार्टी देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है तिरंगा अभियान को सफल बनाना सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने कटघोरा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को रूपरेखा तैयार कर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आग्रह किया।


Share

Check Also

बलरामपुर@पीएम जनमन के तहत लाभान्वित हो रहे है΄ पीवीटीजी जनजातिय समुदायबुनियादी सुविधाए΄ पहु΄च रही घर-घर तक

Share बलरामपुर,11 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। प्रधानम΄त्री जनमन योजना के अ΄तर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के …

Leave a Reply