कोरबा@हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर संजीव झा और एसपी संतोष सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने तिरंगा काउंटर से खरीदा तिरंगा झंडा

Share


-राजा मुखर्जी-
कोरबा, 06 अगस्त 2022 (घटती-घटना)।आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरे देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कोरबा जिला में भी बड़े पैमाने पर तिरंगा तैयार किया जा रहा हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत और अन्य सार्वजनिक जगहों में महिला स्व सहायता समूह और लाइवलीहुड कॉलेज की छात्राओं द्वारा बनाए गए तिरंगा झंडे की बिक्री की जा रही है। कलेक्टर संजीव झा और पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित तिरंगा काउंटर से तिरंगा झंडा खरीदे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री झा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर – घर में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों से देश प्रेम और राष्ट्र के सम्मान के लिए अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की।कोरबा के लाईवलीहुड कालेज में सिलाई का प्रशिक्षण ले चुकी छात्राओं को इस अभियान के जरिये रोजगार से जोड़ा गया है। लाईवलीहुड के प्राचार्य अरुणेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले में संचालित सार्वजनिक उपक्रम और जिला प्रशासन की ओर से बांटे जाने के लिए 40 हजार तिरंगा झंडा सिलने का आर्डर मिला है। तिरंगा झंडा सिलने के लिए स्वींग मशीन आपरेटर का कोर्स कर चुकी 35 से अधिक छात्राओं को सीधे स्वरोजगार से जोड़कर सिलाई के कार्य में लगाया गया हैं। जिन्हें प्रति झंडा सिलाई का 5 रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा हैं। तिरंगा झंडा सिलने का काम कर रही सीमा डिक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास येाजना के तहत पहले उसने सिलाई कोर्स किया था। कोर्स करने के बाद अब उसे लाईवलीहुड कालेज में ही तिरंगा झंडा सिलाई का काम मिल गया हैं, जिससे वो प्रतिदिन 500 से 700 रुपये कमा ले रही हैं। गौरतलब हैं कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा हैं। इस महाअभियान के जरिये जहां पूरा देश आजामी का अमृत महोत्सव मनायेगा। वही तिरंगा सिलाई के कार्य से स्व सहायता समूह की महिलाओं और छात्राओं को सीधे स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबन के सपने को साकार किया जा रहा हैं।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply