नई दिल्ली@नए उपराष्ट्रपति के रूप मे चुने जाएगे जगदीप धनखड़

Share


अकेले भाजपा के पास है जरूरी बहुमत से ज्यादा वोट
नई दिल्ली, 05 अगस्त 2022।
नए उप राष्ट्रपति के रूप मे शनिवार को जगदीप धनखड़ का चयन होना तय है। लेकिन रोचकता इस बात की रहेगी कि क्या राष्ट्रपति चुनाव की तर्ज पर ही इस बार भी राजग उम्मीदवार धनखड़ को क्रास वोटिंग से विपक्षी दलो के भी कुछ वोट मिलेगे। राष्ट्रपति चुनाव मे राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु को 17 विपक्षी सासदो और सवा सौ से ज्यादा विधायको के वोट क्रास वोटिग से मिले थे।
शनिवार की सुबह ससद भवन के एक हाल मे नए उप राष्ट्रपति के लिए मतदान होगा। पश्चिम बगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ और पूर्व केद्रीय मत्री मार्गरेट अल्वा के बीच होने इस चुनाव मे सशय की कोई स्थिति नही है क्योकि दोनो सदनो मे मौजूदा आकड़ो के अनुसार बहुमत के लिए 388 वोट की जरूरत होती है और अकेले भाजपा के पास ही दोनो सदनो के सदस्यो को मिलाकर सख्या 390 के ऊपर है। राजग मे भाजपा को सहयोगी दलो के साथ-साथ तेदेपा, बीजद, बसपा, अन्नाद्रमुक व शिवसेना जैसे दलो ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। इन सबके समर्थन से राजग उम्मीदवार धनखड़ को 515 वोट से भी अधिक मिलने की उम्मीद है।
दूसरी तरफ तृणमूल काग्रेस के मतदान से गैरहाजिर रहने के फैसले के बाद 80 वर्षीय मार्गरेट की हार का अतर और बढ़ जाएगा। माना जा रहा है कि अल्वा को 200 से अधिक वोट मिल सकते है। यह देखना भी रोचक होगा कि इस चुनाव मे किस हद तक क्रास वोटिग होती है।
शनिवार शाम तक आ जाएगे परिणाम
दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उप राष्ट्रपति चुनाव भी गुप्त मतदान से होता है और व्हिप का नियम लागू नही होता। इसमे केवल लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही वोट करते है और सभी मतो का मूल्य भी एक ही होता है। यानी साधारण बहुमत से ही फैसला हो जाता है। शनिवार को सुबह दस बजे से शाम पाच बजे तक मतदान होने के बाद शाम सात बजे तक परिणामो की घोषणा हो जाएगी। रिटर्निग अफसर नए उप राष्ट्रपति के नाम की घोषणा करेगा। वर्तमान उप राष्ट्रपति एम. वेकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply