उदयपुर@उत्तरवाहिनी रेणुका नदी से जल उठा कर महेशपुर से देवगढ़ पदयात्रा कर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Share

उदयपुर , 26 जुलाई 2022(घटती-घटना)। विकासखंड उदयपुर के सैकड़ों महिला एवं पुरुष कांवरिया उत्तरवाहिनी रेणुका नदी महेशपुर से जल भर कर सोमवार को लगभग 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंगलवार को देवगढ़ में अर्धनारीश्वर शिव लिंग में जलाभिषेक किया है। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पावन महीने में भोले की फौज करेगी मौज कांवरिया संघ उदयपुर के तत्वाधान में आठवीं कांवर यात्रा रखी गई थी जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष बुजुर्ग महिलाएं बच्चे सुबह 5ः00 से 6ः00 के बीच उत्तरवाहिनी रेणुका नदी से जल उठा कर पहले महेशपुर शिवलिंग में जलाभिषेक किए तथा कांवर लेकर देवगढ़ के लिए रवाना हुए महेशपुर में कांवरिया बंधुओं के लिए समिति की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी इस दौरान सभी लोग डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आए उदयपुर में राधा कृष्ण मंदिर के समीप दोपहर 12ः00 बजे कांवरियों के पहुंचने पर महिलाओं ने फूलों से स्वागत किया शारदा महिला मंडल की महिलाओं ने इस दौरान डीजे की धुन पर भोले की भक्ति वाले गीतों पर जमकर डांस किए। पैदल यात्रा दोपहर 1ः00 बजे के करीब उदयपुर से निकली अगले पड़ाव में ग्राम सलका में विश्राम किया यहां पर भोजन करने के बाद सभी कांवरिया देवगढ़ के लिए रवाना हुए एक एक कर सभी कांवरिया बंधु सायं 7ः00 बजे करीब देवगढ़ पहुंचे।
तथा मंगलवार की सुबह 2ः00 से 3ः00 के बीच सभी कांवरियों ने अर्धनारीश्वर भगवान भोलेनाथ पर देवगढ़ में विधिवत पूजा अर्चना कर दो लाइन में लगकर जल अर्पण किया इस दौरान देवगढ़ में आयोजित जगराता कार्यक्रम का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया है । सूरजपुर की ओर से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों एवं कांवरियों ने रात भर भोले की भक्ति का जगराता किया ।
उदयपुर पुलिस द्वारा महेशपुर एवं देवगढ़ दोनों ही जगहों पर पुलिस बल लगाई गई थी थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे प्रधान आरक्षक शत्रुघन सिंह तथा अन्य स्टाफ लगातार पेट्रोलिंग करते रहे। महेशपुर एवं देवगढ़ में कांवरियों के लिए रुकने एवं भंडारा की व्यवस्था समिति के लोगों द्वारा की गई थी युवा मित्र मंडली के सदस्यों जितेंद्र शर्मा शिवम साहू गोविंदा सावन अग्रवाल सत्यम सोनी सोनू राजवाड़े बबलू कश्यप नवीन कश्यप प्रकाश सोनी आशीष अग्रवाल अशोक बंसल प्रदीप अग्रवाल जिम्मी गर्ग जिमी गुप्ता राहुल श्याम मनीष यादव सचिन अग्रहरि सोमु गुप्ता लक्की अग्रवाल के साथ-साथ शारदा महिला मंडल उदयपुर की माताओं बहनों ने कांवरियों के लिए महेशपुर से देवगढ़ तक अपनी सेवाएं दी हैं।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply