रायपुर@छत्तीसगढ़ मे इस बार भी हरेली पर रहेगी धूम

Share

सीएम हाउस मे आयोजन की जोरदार तैयारी,मुख्यमत्री बघेल यहा से करेगे गोमूत्र खरीदी की शुरुआत

रायपुर , 25 जुलाई 2022। हरेली छत्तीसगढ़ सस्कृति, कृषि सस्कृति, परम्परा, लोक पर्व एव पर्यावरण की महत्ता को दर्शाता है। मुख्यमत्री भूपेश बघेल के राजधानी रायपुर स्थित निवास पर हर बार की तरह इस बार भी किसानो, बहनो एव भाइयो के साथ हरेली का पर्व पारपरिक एव धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमत्री बघेल इस अवसर पर कृषि यत्रो की पूजा भी करेगे । हरेली पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए मुख्यमत्री निवास मे तैयारिया जोर शोर से शुरू हो गई है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारो द्वारा सुआ, कर्मा, ददरिया और गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी तथा हरेली गीत भी गाए जाएगे।छत्तीसगढ़ राज्य मे मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने जिन सार्वजनिक अवकाशो की घोषणा की है, उनमे हरेली त्यौहार भी शामिल है।

गोमूत्र खरीदी का शुभारभ


हरेली के पावन अवसर पर मुख्यमत्री भूपेश बघेल पाटन ब्लॉक के गाव करसा से गोधन न्याय योजना का विस्तार करते हुए गोमूत्र खरीदी का शुभारभ करेगे। गाव के पशुपालक चार रुपए प्रति लीटर मे गोमूत्र विक्रय कर सकेगे। हरेली के मौके पर होने वाली इस खरीदी से प्रदेश के गौवशपालको को आर्थिक रूप से बड़ी मजबूती मिलेगी। अब तक किसान गोबर का विक्रय करते आये थे अब गोमूत्र भी बेचने से उनकी आय मे इजाफा होने से पशुधन विकास के कार्य को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञ मानते है कि कृषि के साथ पशुपालन का कार्य करने से किसान अपनी आय दोगुनी करने का लक्ष्य हासिल कर सकते है। इस मौके पर करसा मे कृषि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है। यहा नये कृषि उपकरणो की लाचिग होगी। खेती किसानी के लिए उपयोगी कृषि प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्यमत्री किसानो से खेती किसानी के बारे मे बातचीत करेगे और उनका सम्मान भी करेगे। 20 जुलाई 2020 को मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने हरेली पर्व के अवपर पर ही देश की अनूठी गोधन न्याय योजना की शुरूआत की थी।

बैलगाड़ी से पहुचेगे पूजास्थल


मुख्यमत्री हरेली पूजास्थल मे बैलगाड़ी से पहुचेगे। वहा वे गौमाता की पूजा करेगे। साथ ही परपरागत रूप से कृषि उपकरणो की पूजा करेगे। वे मशीन से पैरा काटेगे और गायो को खिलाएगे। हरेली के मौके पर गोवश की पूजा होती है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी मुख्यमत्री ने अपने निवास से बैलगाड़ी से निकले थे और सुदर परपरागत तरीके से हरेली का उत्सव मनाया था।

नये कृषि उपकरणो की होगी लाचिग


किसान सम्मेलन का खास आकर्षण नये कृषि उपकरणो की लाचिग होगा। इसमे सबसे खास है एक ऐसा ड्रोन जिसके माध्यम से फर्टिलाइजर और कीटनाशक की समुचित मात्रा मे काफी कम समय मे छिड़काव हो सकेगा। इसके साथ ही कृषि के लिए उपयोगी अत्याधुनिक उपकरण भी डिस्प्ले के लिए लगाए जाएगे। कृषि सम्मेलन मे विशेषज्ञ भी मौजूद रहेगे जिनसे किसान आधुनिक तरीके से खेती के सबध मे और खेती मे आई नई तकनीक के बारे मे जानकारी ले सकेगे।
छत्तीसगढ़ी खेलो की होगी धूम
हरेली खेती का त्योहार है और साथ ही छत्तीसगढ़ मे खेलो का सबसे बड़ा दिन। इस मौके पर छोटे बच्चे तो गेड़ी चढ़ते ही है बड़े बुजुर्ग भी गेड़ी चढ़ते है। इस दिन करसा मे गेड़ी प्रतियोगिता भी होगी और इसके विजेताओ को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर गेड़ी रेस, भौरा, पिट्ठूल, कचा, पतग, गोली चम्मच, खोखो, रस्सा खीच, तिग्गा गोटी और गिल्ली डडा जैसे खेलो का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश के सभी स्कूलो मे भी गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

खेती किसानी पर होगी चर्चा


हरेली का त्योहार अच्छी फसल की कामना के लिए सबसे खास त्योहार है। यह उत्सव का समय भी है और बेहतर खरीफ फसल के लिए विचारविमर्श कर योजना बनाने का भी। मुख्यमत्री कृषक सम्मेलन मे किसानो से बातचीत करेगे। मुख्यमत्री स्वय किसान भी है इसलिए अपने अनुभव भी साझा करेगे। साथ ही सरकार द्वारा किसानो के हित मे आरभ की गई योजनाओ की जानकारी भी देगे। वे किसानो के अनुभव भी जानेगे और उनसे चर्चा भी करेगे।

गोमूत्र खरीदी इसलिए


छत्तीसगढ़ सरकार जैविक खेती की ओर राज्य को ले जाने की दिशा मे लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए आवश्यक है कि गोवश सवर्धन हो और इनका पालन किसानो के लिए उपयोगी हो। गोबर खरीदी के माध्यम से और इसके द्वारा वर्मी कपोस्ट बनाकर जैविक खाद का बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रदेश मे हो रहा है। अब गोमूत्र खरीदी से किसानो के लिए अतिरिक्त आय का जरिया तैयार होगा। इससे वे पशुपालन की दिशा मे और तेजी से आगे बढ़ेगे और उनकी आय की स्तर मे बढ़ोत्तरी होगी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply