नई दिल्ली@द्रौपदी मुर्मू ने ली देश के 15 राष्ट्रपति के रूप मे शपथ

Share

चीफ जस्टिस एनवी रमना ने दिलाई शपथ
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2022। देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के रूप मे द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। उन्हे ससद के सेट्रल हॉल मे चीफ जस्टिस एनवी रमना ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलवाई। नवर्निवाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह शपथ ग्रहण से पहले राजघाट मे जाकर बापू को श्रद्धाजलि अर्पित की। वही शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपो की सलामी दी गई।

मै पहली ऐसी राष्ट्रपति जिसने आज़ाद भारत मे जन्म लिया-मुर्मू


शपथ ग्रहण के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अपने सबोधन मे कहा कि मेरे लिए महिलाओ के हित सर्वोपरि होगे। लोकतत्र की शक्ति ने मुझे यहा तक पहुचाया। देश के गरीब आदिवासी, दलित और पिछड़े मुझमे अपना प्रतिबिब देख सकते है। मेरे इस निर्वाचन मे पुरानी लीग से हटकर आज के दौर मे आगे बढ़ने वाले युवाओ का भी योगदान शामिल है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मै देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूँ जिसका जन्म आज़ाद भारत मे हुआ है।
बता दे द्रौपदी मुर्मू पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति है। ससद के सेट्रल मे समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होगी, जहा उन्हे एक इटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा।

आदिवासी राष्ट्रपति बनी मुर्मू, शपथ लेते ही बनाए ये 6 रिकॉर्ड


पहली आदिवासी राष्ट्रपतिः मुर्मू देश की पहली आदिवासी है जो राष्ट्रपति के पद तक पहुची। आज तक कोई भी राष्ट्रपति आदिवासी समाज से नही बना है। यही नही, द्रौपदी महिला है। इसलिए पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी मुर्मू के नाम दर्ज हो गया।
आजादी के बाद जन्म लेने वाली पहली राष्ट्रपतिः आज तक बने सभी राष्ट्रपतियो का जन्म आजादी से पहले यानी 1947 से पहले हुआ था। द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति है, जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है। मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का जन्म आजादी से दो साल पहले हुआ था। उनकी जन्म तिथि एक अक्टूबर 1945 है।
सबसे युवा राष्ट्रपतिः 64 साल की द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति बन गई है। मुर्मू से पहले ये रिकॉर्ड नीलम सजीव रेड्डी के नाम पर था। रेड्डी जब राष्ट्रपति बने तब उनकी उम्र 64 साल दो महीने थी। वही, मुर्मू जब शपथ लेगी तब उनकी उम्र 64 साल एक महीने है।
दूसरी महिला राष्ट्रपतिः द्रौपदी मुर्मू के नाम दूसरी महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। मुर्मू से पहले 2007 से 2012 तक प्रतिभा देवी सिह पाटिल राष्ट्रपति रह चुकी है। प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थी।
ओडिशा से पहली राष्ट्रपतिः आज तक कोई भी राष्ट्रपति ओडिशा से नही बना था। द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति होगी जो ओडिशा की रहने वाली है। इससे पहले वीवी गिरी ऐसे राष्ट्रपति थे जिनका ओडिशा से सबध था। गिरी का जन्म मद्रास प्रेसिडेसी के बहरामपुर मे हुआ था, जो अब ओडिशा मे है। हालाकि, गिरी तेलुगु परिवार से सबध रखते थे। उनकी कर्मभूमि आध्र प्रदेश रही। यही से वो सासद बनते रहे।
भाजपा की पृष्ठभूमि से आने वाली दूसरी राष्ट्रपतिः मुर्मू दूसरी ऐसी राष्ट्रपति होगी जो भारतीय जनता पार्टी की पृष्ठभूमि से आती है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविद भाजपा की पृष्ठभूमि से आने वाले पहले राष्ट्रपति थे, जिनकी पूरी राजनीति भाजपा से जुड़ी रही।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply