राजनादगाव@युवती की हुई बेरहमी से हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Share


राजनादगाव, 23 जुलाई 2022।
छत्तीसगढ़ के राजनादगाव जिले मे डगोरा डैम की पहाडि़यो पर मिली 14 साल की लड़की की लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। किशोरी की हत्या उसके ही गाव के एक युवक ने की थी। आरोपी ने नाबालिग को इसलिए मार दिया, क्योकि उसने बात करना बद कर दिया था। वह लड़की को स्कूल से घर छोड़ने के बहाने ले गया और जगल मे चाकू से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर किया है।
युवक ने हत्या की बात कबूल ली है, लेकिन रेप से इनकार किया है। उल्लेखनीय है कि डोगरगढ़ क्षेत्र की 9वी की छात्रा 19 जुलाई को सुबह रोज की तरह स्कूल गई थी। मगर अपने समय पर घर नही लौटी। इसके बाद उसके परिजनो ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नही चला। इस पर उसके परिजनो ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट मामला मोहारा चौकी मे दर्ज कराई थी।

2 दिन बाद डगोरा डैम की पहाडि़यो मे मिली थी लाश


गुरुवार को पुलिस को जानकारी मिली कि डोगरगढ़ के आगे डगोरा डैम की पहाडि़यो मे एक लड़की की लाश पड़ी है। लाश स्कूल ड्रेस मे होने की सूचना थी। ये पता चलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुची। जाच करने पर पुलिस को पता चला कि वही लड़की है जो 19 जुलाई से लापता है। लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की जाच की थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे मे लड़की एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखी थी। पुलिस ने इस दौरान 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरो की जाच की।

गाव के युवक से मिला सीसीटीवी मे दिखे युवक का हुलिया


जाच मे पुलिस को यह पता चला कि घटना के दिन पहाड़ी के पास एक युवक सदिग्ध हालत मे देखा गया था। इस पर पुलिस ने उस लड़के के बारे मे पता लगाया, पुलिस को यह भी पता चला कि वह युवक लड़की के ही गाव का रहने वाला था। सीसीटीवी कैमरे मे दिखे युवक का हुलिया भी उसी युवक से मिलता था। ये पता चलने के बाद पुलिस ने उसके गाव मे दबिश दी। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि युवक घर पर नही है। पुलिस ने युवक की पहचान छबील कुर्रे के रूप मे की थी। घरवालो से पूछताछ मे पता चला कि छबील इन दिनो नागपुर मे रहता है। वह घर ही नही आया है। यही से पुलिस को उस पर शक हुआ।

मर्डर के लिए बनाया प्लान, पहले चुराई बाइक


आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने वापस आते ही प्लान बना लिया था कि हत्या का। इसके लिए उसने 5 दिन पहले ही बाइक चुराई। फिर डोगरगढ़ आया तो लड़की को घर छोड़ने के बहाने स्कूल के बाहर से बाइक पर बिठाया था। घर की ओर न लेजाकर जगल की तरफ ले गया तो उसने विरोध किया। लेकिन उसने बल पूर्वक जगल मे ले जाकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने बाइक को भी वही झाडि़यो मे छिपाया था। इसके बाद वह बस पकड़कर नागपुर चला गया। हालाकि आरोपी ने युवती से रेप करना स्वीकार नही किया है।

सीमेन रिपोर्ट से पता चलेगा, रेप हुआ या नही


लाश मिलने के बाद शुरुआती जाच मे पुलिस ने लड़की के साथ रेप की आशका जताई थी। हालाकि अब एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि हमने सीमेन रिपोर्ट रायपुर भेजी है। रिपोर्ट मे यदि रेप की पुष्टि होगी तो वो धाराए जोड़ी जाएगी। पुलिस ने शनिवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

डोगरगढ़ के पास देखा गया था युवक


इस सूचना के बाद पुलिस ने फिर से छबील का नबर ट्रेस करना शुरू किया। जाच मे पता चला था कि वह कुछ दिन पहले डोगरगढ़ के आस-पास भी देखा गया है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर नागपुर मे मिला। इसके बाद एक टीम नागपुर भेजी गई और उसे वहा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को छबील ने पहले तो गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद मे उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। छबील ने बताया कि मै भी यही रहकर पढ़ता था। तब मेरी छात्रा से अच्छी बात होती थी, लेकिन कोरोना के दौरान मै काम के चक्कर मे नागपुर चला गया। इस दौरान उसने मुझसे बात करना ही बद कर दिया। इसी बात को लेकर वह छात्रा से नाराज था।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply