अम्बिकापुर@इलाज के दौरान अस्पताल में सजा-याफ्ता बंदी की मौत

Share

अम्बिकापुर, 20 जुलार्ई 2022(घटती-घटना)। केंद्रीय जेल अंबिकापुर के सजायाफ्ता बंदी की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार की आज सुबह हो गई। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। उसे रायपुर से इलाज करा कर वापस लाया गया था। जानकारी के अनुसार उत्तम व्यापारी पिता मनोरंजन व्यापारी उम्र 48 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फुंडूर डिहारी का रहने वाला था। लूट के मामले में उसे 10 अक्टूबर 2021 को केंद्रीय जेल अंबिकापुर में दाखिल कराया गया था। 4 जून 2022 को उसकी तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया था। उसकी स्थिति खराब होने के कारण रायपुर रेफर किया गया था। 12 जून 2022 को केंद्रीय जेल से रायपुर इलाज के लिए ले जाया गया था। यहां इलाज के बाद 15 जुलाई 2022 को रायपुर से वापस लाया गया था। यहां आने के बाद उसकी तबीयत पुन: बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 18 जुलाई को भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 19 जुलाई की सुबह उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर@ भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर डॉ महंत ने गडकरी को लिखी चिट्ठी

Share ्र> सीबीआई जांच की मांग भी की… परियोजना में करोड़ों के भ्रष्टाचार का लगाया …

Leave a Reply