अम्बिकापुर,17 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। परमपूज्य सतपालजी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम अंबिकापुर, जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ के द्वारा पूज्य महात्मा अपर्णा बाईजी एवं मान्यता बाईजी के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देवजी उपस्थिति में ग्राम लहपटरा, जिला सरगुजा के धान खरीदी केंद्र प्रांगण में 17 जुलाई 2022 को कुल 63 पौधे रोपित किये गये। इस कार्यक्रम में मानव सेवादल के प्रान्त संयोजक राजेश्वर सिंह, जिला प्रधान संतराम राजवाड़े जी, वरिष्ठ प्रेमी धनीराम, हेमंत,विष्णु, हीरा राजवाड़े, सुनीता, सोनमति, नानबाई एवं ग्रामवासी सर्वश्री मकसूद हुसैन, रामसुजान द्विवेदी जी का सहयोग सराहनीय रहा।
