अम्बिकापुर@सर्पदंश से हुई छात्रा की मौत

Share

अम्बिकापुर,06 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। अपने नाना के घर लखनपुर में पढ़ाई कर रही 12वीं की छात्रा को मंगलवार की देर रात सोने के दौरान सांप ने डस लिया था। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरिता पिता पुनीत राम उम्र 18 वर्ष उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिखी की रहने वाली थी। वह अपने नाना के घर लखनपुर में रहकर 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। मंगलवार की रात को वह खाट पर सोई थी। तभी देर रात खाट पर चढ़कर सांप ने उसे डस लिया। उसने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने उठकर देखा तो कमरे में सांप था। परिजन उसे इलाज के लिए लखनपुर अस्पताल जाएगा। यहां चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply