अम्बिकापुर/राजपुर@युवक की हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर/राजपुर 05 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम लड़ुआ में हुई युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने गांव के ही दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 1 जुलाई की सुबह ग्राम लडु¸आ के हाईस्कूल प्रांगण में एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। अज्ञात आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी थी। मामले में पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस अपराध दर्ज कर मृतक की शिनाख्त में जुट गई। इसी दौरान मृतक की शिनाख्त शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पोड़ी खुर्द निवासी 28 वर्षीय अजय नगेशिया के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ की व संदेह के आधार पर ग्राम लडु¸आ खुटीपारा निवासी निर्मल एक्का के दो बेटों 25 वर्षीय आशीष एक्का व 21 वर्षीय विवेक एक्का को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों भाइयों ने शुरू में पुलिस को काफी गुमराह किया, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने मृतक की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बताया कि मृतक अजय नगेशिया द्वारा 30 जून की रात आरोपी भाइयों की मां से झगड़ा किया जा रहा था। इससे आक्रोशित होकर दोनों भाइयों ने डंडे व पत्थर से मृतक के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए थे। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी, थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह, सउनि नीलमणी कुजूर व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply