बैकुण्ठपुर@क्या मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम पूरी तरह रहा प्रशासन की गिरफ्त में?

Share

  • एक भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंच सका मुख्यमंत्री तक,प्रशासन ने रखी निगरानीःजनता।
  • सभी को याद आई पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की जो सभी से मुलाकात करते थेः जनता।
  • जिले में मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम पूरी तरह प्रशासनिक अधिग्रहण में रहा।
  • प्रशासन ने अपनी कमजोरियों को छिपाने भेंट मुलाकात कार्यक्रम को पूर्व प्रायोजित किया।
  • मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम जिले में अब सवालों के घेरे में क्या मुख्यमंत्री केवल कलेक्टर के?
  • कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों के निर्देशों पर मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम रहा निर्भर।
  • मुख्यमंत्री के प्रति नाराजगी की जिले से मिल रही खबर, शिकायत न हो रोका गया लोगों को।
  • प्रशासन ने केवल उन्ही को मिलने दिया मुख्यमंत्री से जिनके पास नहीं थीं शिकायतें।
  • मुख्यमंत्री की बड़ड़ाई करने वाले लोगों को ही मिल सका मिलने का मौका।
  • सबसे बुरी स्थिति बैकुंठपुर की,बैकुंठपुर के कांग्रेस नेताओं सहित विधायक की भी नहीं चल सकी प्रशासन के समक्ष।
  • विधायक ने भी नहीं किया प्रयास की लोग मिल सकें मुख्यमंत्री से।
  • मुख्यमंत्री के ही जाते लोगों ने कहा नहीं देखा ऐसा मुख्यमंत्री जो रहता है प्रशासनिक नियंत्रण में।
  • क्या कलेक्टर ने खुद के श्रेय के लिए जन समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचने से रोका?
  • क्या प्रशासन ने शिकायतों को रोकने के लिए लगा रखा था पूर्ण प्रतिबंध?
नेता केवल बैनर पोस्टरों में फोटो छपवाने में रहे व्यस्त


-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 03 जुलाई 2022(घटती-घटना)। कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात का कार्यक्रम पूरी तरह प्रशासनिक नियंत्रण में रहा। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रीय विधायक सहित बैकुंठपुर के ही निवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की प्रशासन के सामने एक नहीं चली इसबात का अंदाजा केवल इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री तक एक भी जनसमस्या न पहुंच सके प्रशासन की छवि धूमिल न हो सके इसलिए मुख्यमंत्री से मुलाकात एवम अपनी बात रखने के लिए केवल उन्ही को मौका दिया गया जिनके पास मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने जैसा विषय था, वैसे मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के विषय प्रशासन ने खुद से तैयार किये हुए थे, सब कुछ प्रायोजित था यह भी अब जग जाहिर हो चुका है।
शिकायतों को रोकने सक्रिय रहा जिला प्रशासन
जिले के बैकुंठपुर विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रशासन शिकायतों को रोकने पूरी तरह सक्रिय रहा यह बात खुलकर सामने आ रही है। कलेक्टर कोरिया ने ऐसे किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया जिनके पास प्रशासन से शासकीय विभागों से जुड़ी शिकायतें थीं।। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री की मंशा कहें या प्रशासन की सब कुछ बेहतर दिखाने प्रशासन भिड़ा रहा। कमियों और अपनी शिकायतों को प्रशासन ने पूरी तरह से रोकने का प्रयास çक़या।
लोगों को याद आई पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की
वर्तमान मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रशासन जिस तरह लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति देने रोकता रहा उसको लेकर अब लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की याद आ रही है,लोगों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में जो भेंट मुलाकात के होते थे उसमें किसी को मिलने से रोकने की प्रशासन की तरफ से प्रयास नहीं देखा जाता था क्योंकि उनके कार्यकाल में सभी को मिलकर अपनी समस्याओं को रखने का मौका लोगों को मिलता था। वर्तमान मुख्यमंत्री पूरी तरह प्रशासनिक नियंत्रण या यह कहें खुद से ही आम लोगों से दूरी बनाते नजर आए यह लोगों का कहना है।
केवल उपलब्धियों के बखान और महिमामंडन तक मुख्यमंत्री का सीमित रहा भेंट मुलाकात कार्यक्रम
जैसी की अब खबरें सामने आ रहीं हैं और जो पूरी तरह यह बता रहीं हैं कि मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम पूरी तरह प्रायोजित बना रहा और प्रशासन ने भी यह प्रयास किया कि एक भी शिकायत मुख्यमंत्री तक न पहुंच सके। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उन्ही को मिलने और बोलने का अवसर प्रशासन ने दिया जिनके पास शासन की योजनाओं को लेकर बड़ाई थी या मुख्यमंत्री को लेकर उनके पास महिमामंडन करने कुछ विशेष था। समस्यायों सहित मांगो को लेकर मुख्यमंत्री का पुरा कार्यक्रम आमजनों से दूर बना रहा यह स्पस्ट है।
शिकायतों को रोकने प्रशासन ने बढ़ढ़ाई रखी निगरानी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक भी जन शिकायत न पहुंच सके इसके लिए प्रशासन ने पूरी निगरानी बनाई रखी, एक तरह से बेरिकेट लगाकर शासकीय विभागों की शिकायतों को प्रशासन ने रोकने का पूरा काम किया जिसमें वह सफल भी रहे।
शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी शासकीय विभागों को बचाने में पाई कामयाबी
मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को जिस तरह से प्रशासन ने अपनी गिरफ्त में रखा उससे प्रशासन को बेहतर फायदा भी हुआ। प्रशासन शासकीय विभागों की शिकायतों को मुख्यमंत्री तक रोक पाने में सफल हुआ और एक भी जन शिकायत मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच सकी। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री तक वही पहुंच सका जिसे प्रशासन ने मुख्यमंत्री के समक्ष जाने प्रशिक्षण प्रदान किया हुआ था।
जिला प्रशासन ने अपनी कमियां छिपाने प्रायोजित रखा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के कोरिया जिले के पूर्व प्रवास पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कोरिया को बेहतर कलेक्टर कहकर उनकी प्रशंशा की थी और केवल इसीलिए प्रशासन ने कलेक्टर के निर्देश पर जन समस्याओं को मुख्यमंत्री तक जाने से रोकने की कार्ययोजना पर कार्य किया जिससे शासकीय विभागों की कोई भी शिकायत मुख्यमंत्री तक न पहुंच सके।
विधायक सहित संगठन भी दिखा प्रशासन के सामने मजबूर
बैकुंठपुर विधायक सहित कांग्रेस संगठन भी जिला प्रशासन के समक्ष नतमस्तक दिखा और किसी भी शिकायतकर्ता सहित याचक को मुख्यमंत्री तक प्रशासन की बिना अनुमति वह मुख्यमंत्री तक पहुंचा पाने में असमर्थ दिखा। स्वयं जिलाध्यक्ष कांग्रेस भी पूरे विषय मे कमजोर नजर आए।
कांग्रेस के नेता केवल बैनर पोस्टरों में फोटो छपवाने में रहे व्यस्त
सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेता केवल बैनर पोस्टर छपवाने में अपनी फोटो बैनर पोस्टर में लगवाने में ही व्यस्त रहे यह बात भी देखने को मिली,किसी भी कांग्रेस नेता ने किसी भी याचक या जरूरमंद को मुख्यमंत्री तक पहुंचने में मदद की कोशिश नहीं कि और न ही मिलने का अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश की। खुद की तस्वीर बैनर पोस्टर में छप जाए यही नेताओं की मंशा दिखी।
मुख्यमंत्री से मिलने अनुमति पास के लिए भटकते दिखे लोग
मुख्यमंत्री से अपनी मांगों समस्याओं को लेकर मिलने की आस लिए लोगों को एसडीएम कार्यालय में अनुमति पास के लिए परेशान देखा गया। एसडीएम ने याचकों को मिलने वालों को अनुमति पास देने से मना किया और विधायक से अनुमति लाने को कहा और वहीं विधायक के पास पहुंचे लोगों को विधायक ने कलेक्टर के पास जाने को कहकर वापस भेज दिया। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का पूरा दौरा कार्यक्रम प्रशासन की गिरफ्त में रहा और केवल उन्ही को मौका मिलने का मिला जिनके पास मुख्यमंत्री या प्रशासन के महिमामंडन को लेकर कोई विषय था।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply