Breaking News

अम्बिकापुर@पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत,पति व बच्चा गंभीर

Share

अम्बिकापुर,25 जून 2022(घटती-घटना)। अंबिकापुर से लगे ग्राम परसा के पास पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपति व उनका बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीनों को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति व बच्चे का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सुनीता शास्त्री पति ओमप्रकाश शस्त्री बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ की रहने वाली थी। वह शुक्रवार को अपने पति व बच्चे के साथ स्कूटी से अंबिकापुर आ रही थी। तभी अंबिकापुर से लगे परसा मुख्य मार्ग पर पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। जबकि इसके पति व बच्चे का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

सूरजपुर,@सूरजपुर के अजब नगर स्कूलों की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,प्रशासन से की सुधार की मांग

Share सूरजपुर,08 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। जिला सूरजपुर विकासखंड सूरजपुर ग्राम अजब नगर स्थित प्राथमिक पाठशाला …

Leave a Reply